ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान Bihar News: बिहार के हर गांव में बनेगी दुग्ध उत्पादन समिति, हर पंचायत में खुलेगा सुधा बिक्री केंद्र; सरकार का बड़ा एलान PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन PU Student Union Election: पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव की घोषणा, वोटिंग और रिजल्ट एक ही दिन Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar News: बिहार में ग्रामीण हाट का होगा बड़े पैमाने पर विकास, स्थानीय उत्पादों को मिलेगा बेहतर बाजार; सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल Bihar Weather Today: बिहार में पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, 25 जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट जारी; जानिए.. मौसम का हाल BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना

Patna Voter List: अंतिम मतदाता सूची के बाद पटना में घट गए इतने लाख वोटर, चेक करें आपका नाम है या नहीं?

Patna Voter List: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पटना जिला अंतर्गत आने वाले सभी 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का मंगलवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। SIR के बाद पटना में कुल 2 लाख 31 हजार 900 मतदाता घट गए हैं।

Patna Voter List

01-Oct-2025 07:38 AM

By First Bihar

Patna Voter List: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पटना जिला अंतर्गत आने वाले सभी 14 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का मंगलवार को अंतिम प्रकाशन किया गया। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद पटना में कुल 2 लाख 31 हजार 900 मतदाता घट गए हैं।


पहले पटना जिला में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 50,47,194 थी, जबकि पुनरीक्षण के बाद यह घटकर 48,15,294 रह गई। इस प्रक्रिया में लगभग 7.84 प्रतिशत यानी 3,95,500 मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए, जबकि कुल 92.16 प्रतिशत अर्थात 46,51,694 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए गए।


जिला प्रशासन ने बताया कि मृत्यु, स्थायी स्थानांतरण और अन्य स्थानों पर पहले से पंजीकृत होने के कारण नाम हटाए गए। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पटना में मतदाताओं की संख्या 49,01,176 थी। उस समय पुरुष मतदाता 25,76,433, महिला मतदाता 23,24,570 और थर्ड जेंडर मतदाता 173 थे।


नई सूची के अनुसार पटना जिले में सबसे अधिक मतदाता दीघा विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हैं। यहां कुल 4,56,448 मतदाता हैं, जिनमें 2,38,689 पुरुष और 2,17,739 महिला मतदाता शामिल हैं। वहीं, सबसे कम मतदाता पालीगंज विधानसभा क्षेत्र में पाए गए हैं, जहां कुल मतदाता संख्या 2,83,537 है। इनमें 1,49,721 पुरुष और 1,33,815 महिला मतदाता हैं।


  • पटना जिले की नई सूची में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या घटकर 157 रह गई है। इनमें कुम्हरार में 25, पटना साहिब और बांकीपुर में 24-24, तथा दीघा में 20 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। वहीं, मसौढ़ी विधानसभा क्षेत्र में एक भी थर्ड जेंडर मतदाता दर्ज नहीं है।

यह साफ है कि मतदाता सूची में सुधार और पुनरीक्षण की प्रक्रिया से एक ओर जहां असत्यापित और दोहराए गए नाम हटाए गए हैं, वहीं दूसरी ओर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अधिक सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार की गई है।


आपको बता दें कि SIR प्रक्रिया शुरू होने से पहले बिहार में कुल 7.89 करोड़ मतदाता थे, लेकिन पहले चरण की छंटनी में लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम काट दिए गए।


ऐसे करें फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक

फाइनल वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

चुनाव आयोग की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S04 पर जाएं। यहां अपना जिला चुनें।

इसके बाद अपनी विधानसभा का चयन करें।

ROLL Type वाले विकल्प में SIR Final Roll-2025 को चुनें।

नीचे दिया गया कैप्चा भरें।

फिर भाग संख्या (Part No.) यानी मतदान केंद्र चुनें।

अब ‘Download Selected PDFs’ पर क्लिक करें।

आपके क्षेत्र की फाइनल वोटर लिस्ट डाउनलोड हो जाएगी, जिसमें आप अपना नाम देख सकते हैं।