मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
04-Apr-2026 08:21 PM
By First Bihar
PATNA: पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां खुद को वकील बताने वाला एक व्यक्ति फर्जीवाड़े के जरिए लोगों को ठग रहा था। दिनांक 3 को एक पीड़ित ने थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई कि ‘अथर्व लीगल सर्विसेज’ से जुड़े एक व्यक्ति ने कागजात में त्रुटि सुधारने के नाम पर पैसे की मांग की। जब पीड़ित ने अपने दस्तावेज वापस मांगे, तो उसके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए जांच टीम को मौके पर भेजा। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि आरोपी खुद को वकील बताकर अवैध गतिविधियों में लिप्त था। उसके पास से अलग-अलग सरकारी अधिकारियों के नाम पर बनी 39 नकली मोहर बरामद की गईं, जिनका इस्तेमाल फर्जी दस्तावेज तैयार करने में किया जा रहा था।
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को उसके दो अन्य साथियों के साथ मौके से गिरफ्तार कर लिया। मामले में एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। इस पूरे मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सचिवालय-02) पटना, श्री साकेत कुमार ने बताया कि यह गिरोह लंबे समय से लोगों को झांसा देकर ठगी कर रहा था, जिसे अब बेनकाब कर दिया गया है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी कानूनी सेवा लेने से पहले संबंधित व्यक्ति या संस्था की सत्यता की जांच अवश्य करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके।