ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती: युवा चेतना के राष्ट्रीय...

बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती: युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक बोले..‘श्रीबाबू में थी प्रधानमंत्री बनने की क्षमता’

पटना के बाबा चौक पर युवा चेतना की ओर से बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती मनाई गई। राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस की परिवारवादी राजनीति के कारण श्री बाबू प्रधानमंत्री नहीं बन पाए। उन्होंने कहा कि बिहार की जन

21-Oct-2025 08:14 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बाबा चौक पर युवा चेतना के तत्वावधान में बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ.श्री कृष्ण सिंह का जयंती मनायी गयी। इस मौके पर युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि श्री बाबू ने बिहार के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया।


युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की परिवारवादी राजनीति के कारण वह भारत के प्रधानमंत्री नहीं बने। रोहित सिंह ने कहा कि श्री बाबू में नेहरू से अधिक क्षमता देश के प्रधानमंत्री बनने की थी।श्री बाबू के वंशज और बिहार की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में कन्विक्टेड लालू यादव और चार्जशीटेड तेजस्वी यादव के गठबंधन को 10 सीटों के नीचे समेटने जा रही है।


उन्होंने कहा कि बिहार 1990 से 2005 का जंगलराज नहीं भूला है। बिहार की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ खड़ी है। बिहार के बर्बादी का जिम्मेवार लालू परिवार है। बिहार का नौजवान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने आपको सुरक्षित महसूस करता है। वह बिहार को फिर से लालू-तेजस्वी के हाथ में नहीं सौंपेंगे। यह मन बिहार की जनता ने भी बना ली है। बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी।