PATNA: पटना कांलेज के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक छात्रा डबल डेकर के सबसे ऊपर चढ़ गई और रेलिंग पर जाकर बैठ गई। जिसे देखते ही नीचे लोगों की भीड़ लग गयी। लोगों ने उसे नीचे उतरने को कहा लेकिन वह आज डबल डेकर से कूदकर जान देने आई थी।


उसने पुल के नीचे से आवाज दे रहे लोगों में से किसी की बात नहीं मानी और डबल डेकर के सबसे ऊपरी मंजिल से छात्रा ने छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही वह बुरी तरह घायल हो गयी। आनन-फानन में वहां मौजूद पुलिस ने लोगों की मदद से उसे पीएमसीएच ले गये। जहां इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया है। 


जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है। छात्रा की पहचान अभी नहीं हो पायी है। वह कौन थी और कहां से आई थी उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इन सभी बातों का पता लगाने में पटना पुलिस जुटी हुई है। वहां मौजूद भीड़ में किसी भी व्यक्ति ने छात्रा की पहचान नहीं की।

पटना से सूरज की रिपोर्ट