Patna Delhi Flight: दिल्ली और पटना के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने दिल्ली-पटना-दिल्ली की उड़ान संख्या आईएक्स 1346 और आईएक्स 1348 को 24 से 30 सितंबर तक रद्द कर दिया है। विमान कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी दी गई है।
इन उड़ानों को रद्द किए जाने के बाद अब दिल्ली से पटना और पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को दूसरी वैकल्पिक विमानों का सहारा लेना पड़ेगा। एअर इंडिया एक्सप्रेस की तरफ से अचानक उड़ानें रद्द करने के बाद यात्रियों को टिकट वापस करने और दूसरी फ्लाइट को बुक करने में परेशानी हो सकती है।
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि फ्लाइट की स्थिति की जानकारी लेकर ही वे एयरपोर्ट पहुंचे।
जिन यात्रियों ने 20 से 30 सितंबर के बीच टिकट बुक कराया था उन्हें विमान कंपनी से संपर्क कर यात्रा के दूसरे विकल्पों की जानकारी हासिल करनी होगी।