ब्रेकिंग न्यूज़

मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: भारत में बढ़ गए पेट्रोल के दाम, इतने रुपये की हुई बढ़ोतरी Indian Railways : रेलवे में अब कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं! इस वजह से समय से पहले 6 अफसर को कर दिया रिटायर; पढ़िए पूरी खबर बाइक और ट्रक में जोरदार टक्कर: मेला से लौट रहे तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत, इलाके में कोहराम Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई

Home / bihar / patna-news / Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में...

Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया, जबकि पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी

20-Mar-2026 11:24 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर इलाके में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में स        नसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया और उन्होंने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।


मृतक की पहचान 25 वर्षीय बिट्टू उर्फ पलकिया के रूप में हुई है, जो गुरुद्वारा रोड, चौधराना रोड निवासी विनय कुमार सिंह का बेटा था। बताया जा रहा है कि बिट्टू दिल्ली में रहकर काम करता था और अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए करीब तीन दिन पहले ही घर लौटा था।


घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिट्टू दानापुर के तकियापार मोड़ के पास एक चाय की दुकान पर बैठा हुआ था और चाय पी रहा था। इसी दौरान अचानक 20 से 25 की संख्या में युवक वहां पहुंचे और उसे जबरन दुकान से खींचकर बाहर ले गए। इसके बाद उन लोगों ने ईंट-पत्थर, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


इस हमले में बिट्टू गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद उसे इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद देर रात उसकी मौत हो गई।


शुक्रवार की सुबह जैसे ही मृतक का शव घर पहुंचा, परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दानापुर-गांधी मैदान मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। लोगों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कुछ लोगों ने आगजनी भी की, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।


सड़क जाम के कारण करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करने की कोशिश की।


पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। काफी देर की बातचीत के बाद लोगों को शांत कराया गया और जाम हटवाया गया। इसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका।


मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा निर्दोष था और उसे बेरहमी से मार दिया गया। परिजनों ने आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है और कहा है कि जब तक सभी आरोपी पकड़े नहीं जाते, वे न्याय की मांग करते रहेंगे।


मृतक की नानी ने बताया कि बिट्टू बचपन से ही अपने ननिहाल में रह रहा था और परिवार का बेहद लाडला था। वह खासतौर पर अपनी बहन की शादी में शामिल होने के लिए दिल्ली से घर आया था, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।


दानापुर थाना के प्रभारी प्रशांत कुमार भारद्वाज ने बताया कि हत्या के विरोध में परिजनों ने सड़क जाम किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।