मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
14-Mar-2026 08:18 PM
By First Bihar
PATNA: पटना डीएम त्यागराजन एसएम के निर्देश पर दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में गैस सिलेंडर आपूर्ति में गड़बड़ी के मामले में एक गैस एजेंसी के डिलिवरी बॉय के खिलाफ स्थानीय थाने में प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, न्यू तारापुर, दानापुर निवासी एक उपभोक्ता ने जिला नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने गैस एजेंसी में सिलेंडर आपूर्ति के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला। इसके बावजूद उनके मोबाइल पर यह संदेश भेज दिया गया कि सिलेंडर की डिलीवरी कर दी गई है।
शिकायत की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर संबंधित गैस एजेंसी के डिलिवरी बॉय के खिलाफ दानापुर थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पटना डीएम जिलाधिकारी ने कहा कि घरेलू एलपीजी गैस उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए पूरा प्रशासनिक तंत्र सतर्क और सक्रिय है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि गैस वितरण में किसी भी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि गैस की ब्लैकमार्केटिंग, होर्डिंग या अधिक कीमत पर बिक्री की शिकायत मिलने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एस्मा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में तुरंत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी करने का भी निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा, घरेलू एलपीजी गैस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन और नियंत्रण कक्ष भी सक्रिय किया गया है। उपभोक्ता किसी भी प्रकार की शिकायत या जानकारी के लिए जिला नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबर 0612-2219810 पर सुबह 09:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि ऐसी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।