Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश Bihar News: सोशल मीडिया पर सरकार की आलोचना की तो नपेंगे, राजस्व सेवा के कर्मियों के लिए विभाग का सख्त आदेश UPSC Result: अरवल की बेटी आकांक्षा सिंह को मिली सफलता, UPSC परीक्षा में 454वां रैंक लाकर बढ़ाया जिले का मान कौन थे भारत के पहले IAS अधिकारी? जिन्होंने इंग्लैंड से पास की थी परीक्षा, रवींद्रनाथ टैगोर से था गहरा नाता; सफलता की कहानी आज भी युवाओं के लिए प्रेरणाश्रोत
30-May-2025 09:01 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बारात में शामिल होने आए एक चार वर्षीय मासूम शिवा की खुले नाले में गिरने से मौत हो गई। यह घटना दानापुर नगर परिषद अंतर्गत सुल्तानपुर पुलिस चौकी के पास की है। स्थानीय निवासी भुलेटन राय अपने पड़ोसी की बारात में शामिल होने जा रहे थे। उनके साथ उनका चार वर्षीय बेटा शिवा भी ज़िद कर साथ चला गया। रास्ते में उन्होंने शिवा को एक गली के पास खुले नाले पर रखे स्लैब पर खड़ा कर दिया और खुद थोड़ी दूरी पर खड़ी बस को देखने चले गए। उसी दौरान शिवा का पैर फिसला और वह नाले में गिर गया। चूंकि आसपास बैंड-बाजा बज रहा था, शिवा की आवाज़ किसी ने नहीं सुनी और वह धीरे-धीरे नाले में बह गया।
जब भुलेटन वापस लौटे तो शिवा वहां नहीं मिला। परिजनों और स्थानीय लोगों ने पहले खुद खोजबीन की, लेकिन जब देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला तो दानापुर थाना जाकर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ की और स्थानीय लोगों की मदद से नाले की तलाशी ली, जहां कुछ ही देर में शिवा का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
घटना के बाद इलाके में गुस्से का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि दानापुर क्षेत्र में कई स्थानों पर नाले खुले हुए हैं, या फिर उनमें लगे स्लैब टूटे हुए हैं। लोगों ने नगर परिषद की घोर लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया और आक्रोशित प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया और लोगों को शांत कराया। परिजनों ने बच्चा नाले में गिरा देखकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और सीधे अंतिम संस्कार कर दिया। स्थानीय लोग इस हादसे को लेकर बेहद आक्रोशित हैं और इलाके में नालों की खराब हालत पर सवाल उठा रहे हैं।
दानापुर नगर परिषद के नगर प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, यह एक बेहद दुखद घटना है। हमने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 15 जून तक क्षेत्र के सभी खुले नालों और टूटे स्लैब की मरम्मत पूरी की जाए। हालांकि, लोगों का कहना है कि यह हादसा प्रशासन की निष्क्रियता का परिणाम है, और अगर समय पर नाले ढंके होते, तो शिवा की जान बचाई जा सकती थी। यह घटना बुधवार की है।