NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
03-Mar-2026 07:40 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में साइबर अपराध के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही पटना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। 03 मार्च को साइबर थाना पटना द्वारा प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर संगठित साइबर ठगी गिरोह से जुड़े 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह लोगों को महानगर गैस कनेक्शन दिलाने के नाम पर झांसा देता था। अभियुक्त पहले लोगों को एक APK फाइल भेजते थे और उसे डाउनलोड कराने के लिए प्रेरित करते थे। इसके बाद 5 से 10 रुपये की छोटी राशि ट्रांसफर करने के बहाने पीड़ितों के बैंक खातों तक पहुंच बना लेते थे और अवैध तरीके से बड़ी रकम की साइबर ठगी को अंजाम देते थे।
जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ देश के विभिन्न राज्यों में NCRP (National Cyber Crime Reporting Portal) पर कई शिकायतें दर्ज हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि गिरोह का नेटवर्क व्यापक स्तर पर सक्रिय था। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ जारी है तथा गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तकनीकी अनुसंधान किया जा रहा है। जब्त मोबाइल, लैपटॉप और अन्य डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच भी कराई जा रही है।
इस संबंध में साइबर थाना पटना के पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष नीतीश चंद्र धारिया ने प्रेस को बताया कि साइबर अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी और आम जनता से अपील की गई है कि किसी भी अनजान लिंक या APK फाइल को डाउनलोड करने से बचें। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है और मामले की गहन जांच जारी है।