ब्रेकिंग न्यूज़

होली के बाद अलग लुक में दिखेंगे पटना नगर निगम के तमाम कर्मचारी, दो-दो सेट मिलेगी वर्दी RJD राज्यसभा उम्मीदवार का नाम 5 मार्च को करेगी घोषित, लालू-तेजस्वी को मिली जिम्मेदारी पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार सहरसा से लापता पांचों लड़कियां यूपी से सकुशल बरामद, परिजनों में खुशी की लहर पटना में मुंडेश्वरी मेगापोलिस का भव्य शुभारंभ, 12 एकड़ में विकसित होगा आवासीय टाउनशिप ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स की नई शाखा का भव्य उद्घाटन, होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब सासाराम में जदयू जिलाध्यक्ष चुनाव में बवाल, बिंदा चंद्रवंशी के नाम की घोषणा के बाद हंगामा होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! होलिका दहन में राशि के अनुसार अर्पित करें ये चीजें, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं! बिहार में पागल कुत्ते का आतंक: 60 से अधिक लोगों को काट कर किया घायल, अस्पताल में एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म

पटना में 43 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

पटना में शेयर बाजार में मुनाफे का झांसा देकर ₹43 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। साइबर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

01-Mar-2026 09:34 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में साइबर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति से करीब 43 लाख की ठगी की गई। इस संबंध में साइबर थाना में कांड संख्या 53/26 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान शुरू किया।


जांच के क्रम में पुलिस ने एक अभियुक्त की पहचान कर उसे वैशाली जिला से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने अन्य तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया। इस प्रकार कुल चार आरोपितों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है।


प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी लोगों को शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देते थे। निवेश के नाम पर वे लोगों से बड़ी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे और बाद में संपर्क तोड़ देते थे।


पटना पुलिस की साइबर टीम द्वारा की गई तकनीकी जांच और तत्परता से इस गिरोह का पर्दाफाश संभव हो सका। पुलिस अब आरोपितों के अन्य आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की भी जांच कर रही है, ताकि इस तरह के साइबर अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।


मामले से संबंधित विस्तृत जानकारी साइबर थाना पटना के पुलिस उपाधीक्षक श्री नीतीश चन्द्र धारिया द्वारा दी गई है। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति के झांसे में आकर निवेश न करें और संदिग्ध कॉल या लिंक से सतर्क रहें।

पटना से सूरज की रिपोर्ट