ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / bihar / patna-news / सावधान: भीड़-भाड़ वाले इलाके में घूम रहे चोर, कांग्रेस नेत्री का पर्स चोरी,...

सावधान: भीड़-भाड़ वाले इलाके में घूम रहे चोर, कांग्रेस नेत्री का पर्स चोरी, CCTV में कैद हुई महिला चोर की तस्वीर

पटना में पूजा की खरीदारी के दौरान कांग्रेस नेत्री रीता सिंह का पर्स चोरी हो गया। CCTV में महिला चोर कैद हुई। बैग में आईफोन, 45 हजार नकद और डॉक्यूमेंट थे।

28-Sep-2025 05:24 PM

By First Bihar

PATNA: यदि आप भी दुर्गा पूजा में खरीदारी करने के लिए बाजार में निकल रहे हैं, तो सावधान हो जाइए क्योंकि चोरी की घटनाएं अब सामने आ रही है। ताजा मामला राजधानी पटना का है जहां पूजा की खरीदारी करने गई कांग्रेस की प्रदेश सचिव रीता सिंह का पर्स एक महिला ने चुरा लिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिला कांग्रेस नेत्री का बैग चोरी करते नजर आ रही है। 


जो बैग चोरी हुआ उसमें रीता सिंह का आईफोन, 45 हजार रूपया कैश, क्रेडिट कार्ड, पर्सनल डॉक्यूमेंट था। कांग्रेस नेत्री ने इस संबंध में कोतवाली थाने में केस दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है। रीता देवी ने पुलिस को बताया कि नवरात्रा पूजा में वह हनुमानी का ध्वजा बदलती हैं और नवरात्र में कुंवारी कन्याओं को भोजन करती हैं।


 पूजा का सामान खरीदने के लिए वो अपने पति के साथ मार्केट गई हुई थी। जब वो ध्वजा खरीद रही थी तभी इसी दौरान एक महिला आई और पीछे से बैग चुरा कर मौके से फरार हो गयी। कांग्रेस नेत्री का कहना है कि कुछ मिले या नहीं मिले उन्हें उनका आईफोन मिल जाए क्योंकि बिना इसके बड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी। सभी कॉन्टेक्ट नंबर उसी मोबाइल में सेव है। कई जरूरी डॉक्यूमेंट भी आईफोन में रखा हुआ है। रीता सिंह ने पुलिस से इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है। वही केस दर्ज होते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।