राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्रवेश परीक्षा 2026: एस.के. मंडल ग्रुप की मेधावी छात्रों के लिए बड़ी पहल Bihar Crime News: चार दिनों से लापता युवक का नदी किनारे शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका BIHAR: निकाह के 1 महीने बाद बीवी ने शौहर के चेहरे पर फेंका खौलता तेल, जिन्दगी और मौत के बीच जूझ रहा पति दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में मनाई गई स्वामी सहजानंद सरस्वती जयंती, पूर्व सीजेआई समेत कई दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक खेत से अंतरराष्ट्रीय मंच तक: केशर राज बनीं बिहार की पहली अंतरराष्ट्रीय बालिका तलवारबाज, संघर्ष की कहानी कर देगी भावुक Bihar Road News: पथ निर्माण विभाग का बड़ा एक्शन, बिहार के इस ठेकेदार की कंपनी को 10 सालों के लिए किया ब्लैकलिस्ट.... ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा फैसला: बिहार की कोर्ट ने मुख्य आरोपी को सुनाई फांसी की सजा, दिवाली की रात तीन लोगों की हुई थी हत्या Sarla Maheshwari: दूरदर्शन की मशहूर न्यूज एंकर सरला माहेश्वरी का निधन, 71 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
10-Feb-2026 07:59 PM
By First Bihar
PATNA: पटना सिटी में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बाइक सवार 2 युवकों के पास से 32 लाख कैश बरामद किया। दोनों युवक कैश डिपोजिट करने के लिए बाइक से बैंक जा रहे थे। तभी मोगलपुरा पुलिस ने दोनों युवकों को रुकने का इशारा किया तो दोनों पुलिस को देखकर भागने लगे।
जिसे देख पुलिस को दोनों युवकों पर शक हुआ कि क्या माजरा है कि दोनों भाग रहे हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और बैग की तलाशी ली। बैग में रखे 500 रुपये के नोटों की गड्डी को देख पुलिस भी हैरान रह गयी। बैग से पुलिस ने 32 लाख रुपये बरामद किया।
जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तब युवकों ने यह बताया कि यह पैसा उसका नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के वर्धमान की एक कंपनी का है। जिसे दोनों बैंक में जमा करने जा रहे थे। लेकिन पुलिस को दोनों की बातों पर विश्वास नहीं हुआ।
पुलिस बरामद पैसों के साथ दोनों युवकों को थाने ले गयी और इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को दी। अब आयकर विभाग के अधिकारी यह पता लगाएंगे कि दोनों युवक कितना सच बोल रहा है। बरामद यह कैश किसका है इस बात का पता लगया जाएगा।