Bihar Ips Officer: पटना की सिटी एसपी दीक्षा ने कैडर चेंज करा लिया है. बिहार सरकार ने उन्हें विरमित कर दिया है. गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
2021 बैच की आईपीएस अधिकारी व पटना नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) श्रीमती दीक्षा का 2022 कैडर के आईपीएस अधिकारी द्वारका गढी के साथ विवाह हुआ है . इस आधार पर इन्होंने कैडर चेंज कराया है. इन्हें बिहार कैडर से AGMUT संवर्ग में स्थानांतरित किया गया है.
AGMUT संवर्ग में स्थानांतरित होने के फलस्वरूप योगदान के लिए राज्य सरकार ने इन्हें विरमित कर दिया है. अब आईपीएस अधिकारी AGMUT कैडर की हो गईं.