बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
17-Aug-2025 06:35 PM
By First Bihar
PATNA: पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र में अवैध हथियार और कारतूस के साथ तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। जिनकी निशानदेही पर दो और हथियार तस्कर को अरेस्ट किया गया। डकैती की योजना बना रहे तीनों बदमाशों को इससे पहले पटना पुलिस ने धर दबोचा। दरअसल पटना एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस अधीक्षक, पूर्वी पटना एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 पटना सिटी के निगरानी में पर्व-त्योहार को देखते हुए विधि-व्यवस्था संधारण और आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था।
16 अगस्त की शाम 5 बजकर 20 मिनट पर सूचना मिली की चौक थाना क्षेत्र के कंगन घाट स्थित जेपी गंगा पथ (मरीन ड्राइव) पर 3 अपराधी डकैती की योजना बनाने के लिए निकले हैं और पुलिस पर नजर पड़ते ही भाग रहे हैं। पुलिस ने इस सूचना पर पीछा कर बदमाशों को पकड़ लिया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अरशद, सोनु और सौरभ के रूप में हुई है। जब पुलिस ने इन तीनों बदमाशों की तलाशी ली तब सोनु कुमार के पास से 1 देसी कट्टा और 02 जिंदा कारतुस, मो० अरशद के पास से 03 जिन्दा कारतुस और सौरभ कुमार के पास से 03 जिंदा कारतुस बरामद किया गया है।
बरामद हथियार और कारतूस को पुलिस ने जब्त कर लियBNS एवं 25 (1-बी)ए / 26/35 श०अधि० दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक की गयी इस कार्रवाई से अपराधियों के आपराधिक मंसूबे को नाकाम कर दिया गया। इस घटना में शामिल अपराधियों का आपराधिक इतिहास होने की बात भी प्रकाश में आयी है, जिसका पता लगाया जा रहा है।
कुल 5 बदमाशों की गिरफ्तारी
अरसद पिता-मो० रिवाज पता-बागमालु खॉ, मंगल तालाब थाना-चौक जिला-पटना
सोनु कुमार पिता-स्व० मेधनाथ राय पता-बंदरिया गली लाल कुँआ के पास थाना-खाजेकला जिला-पटना।
सौरभ कुमार पिता-रवि प्रसाद सा०-मच्छहट्टा गली काले हनुमान मंदिर के पास थाना-खाजेकला जिला-पटना।
सगीर मियाँ उर्फ मुकद्दर पिता-मो० इदु पता-हरनाहा टोला चिक टोली थाना-चौक जिला-पटना।
मो० मंजर पिता-मंजुर आलम पता-हरनाहा टोला चिक टोली थाना-चौक जिला-पटना।
बरामदगी-
देशी कट्टा-01,
जिन्दा कारतुस-08
छापेमारी दल में ये थे शामिल
1. पु०अ०नि०-सह-थानाध्यक्ष, मंजीत कुमार ठाकुर चौक थाना।
2. परि०पु०नि० रोहित कुमार ओझा चौक थाना।
3. परि०पु०अ०नि गौरव कुमार चौक थाना।
4. सि0-953 योगी कुमार चौक थाना।
5. सि0-6957 पप्पु कुमार चौक थाना।
पटना से सूरज की रिपोर्ट
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...