Bihar Train News: मोकामा में गंगा नदी पर बन रहे नए रेल पुल को शुरू करने से पहले राजेंद्र पुल समेत पांच जगहों पर रेलवे का महत्वपूर्ण काम चल रहा है. इसके चलते मंगलवार 22 सितंबर को दानापुर और सोनपुर मंडल में ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे ने 14 ट्रेनों को रद किया है, जबकि 30 ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाने का फैसला लिया है.


रेलवे की ओर से राजेंद्र पुल, हथिदह जंक्शन अपर, टाल, रामपुर डुमरा और दिनकर ग्राम सिमरिया जंक्शन पर प्री-इंटरलाकिंग और नान-इंटरलाकिंग का काम कराया जा रहा है. इन कार्यों के दौरान ट्रैक, सिग्नल, प्वाइंट और दूसरी परिचालन व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाएगा. सुरक्षा को देखते हुए कई ट्रेनों को रद और कुछ को डायवर्ट किया गया है.


पटना, मोकामा और किऊल रूट पर असर

काम का सीधा असर पटना, मोकामा और किऊल के बीच चलने वाली कई ट्रेनों पर पड़ेगा. मंगलवार को 63275 किऊल-पटना मेमू फास्ट पैसेंजर और 63276 पटना-किऊल मेमू फास्ट पैसेंजर का परिचालन नहीं होगा. 63204 मोकामा-किऊल मेमू भी रद रहेगी.


सहरसा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी भी नहीं चलेगी

सहरसा और पटना के बीच सफर करने वाले यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. 13227 सहरसा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी और 13228 राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी को 22 सितंबर के लिए रद किया गया है.


जयनगर-पटना और पटना-जयनगर एक्सप्रेस भी रद

मिथिलांचल से पटना आने-जाने वाले यात्रियों के लिए भी मंगलवार को परेशानी रहेगी. 15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस और 15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस का परिचालन रद किया गया है. इसके अलावा 13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस और 13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस भी प्रभावित रहेंगी.


मोकामा-हावड़ा समेत कई लंबी दूरी की ट्रेनें रद

22 सितंबर को रद की गई ट्रेनों में 13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस और 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस भी शामिल हैं. 14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस का परिचालन भी रद रहेगा.


इसके अलावा 63229 आरा-बनारस मेमू और 13127 कोलकाता टर्मिनल-आरा गरीब रथ एक्सप्रेस भी मंगलवार को नहीं चलेंगी.


रद ट्रेनों की पूरी सूची

13030 मोकामा-हावड़ा एक्सप्रेस

13227 सहरसा-राजेंद्रनगर इंटरसिटी

13228 राजेंद्रनगर-सहरसा इंटरसिटी

14003 मालदा टाउन-नई दिल्ली एक्सप्रेस

15527 जयनगर-पटना एक्सप्रेस

15528 पटना-जयनगर एक्सप्रेस

63204 मोकामा-किऊल मेमू

63229 आरा-बनारस मेमू

63275 किऊल-पटना मेमू फास्ट पैसेंजर

63276 पटना-किऊल मेमू फास्ट पैसेंजर

13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस

13031 हावड़ा-जयनगर एक्सप्रेस

13032 जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस

13127 कोलकाता टर्मिनल-आरा गरीब रथ एक्सप्रेस


रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन जाने से पहले अपनी ट्रेन का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें. इसके लिए NTES या RailOne ऐप पर ट्रेन की जानकारी देखी जा सकती है. खासकर पटना, मोकामा, किऊल, जयनगर, सहरसा, हावड़ा, आरा और बनारस रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले परिचालन की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी गई है.