परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
31-Mar-2026 04:30 PM
By First Bihar
PATNA:गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। इस बार पटना सिटी के सुल्तानगंज इलाके में छापेमारी की गयी और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। 3 घरेलू सिलेंडर को छोटे-छोटे सिलेंडर में अवैध रूप से भरने के आरोप में उक्त व्यक्ति को अरेस्ट किया गया। उसके खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
अवैध ढंग से गैस सिलेंडर की रिफिलिंग और घरेलू गैस का व्यावसायिक रूप में उपयोग के बारे में पटना डीएम को गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद पटना जिलाधिकारी के निर्देश पर टीम बनाई गयी और पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शाहगंज देवी स्थान के पास दुकान में छापेमारी की गयी। मार्केटिंग ऑफिसर और थाना प्रभारी की मौजूदगी में छापेमारी करायी गई। इस दौरान 3 डोमेस्टिक सिलेंडर को छोटे-छोटे सिलेंडर में अवैध ढंग से भरने के आरोप में मौके से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। सुल्तानगंज थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम (The Essential Commodities Act) एवं द्रवीकृत पेट्रोलियम गैस (आपूर्ति और वितरण विनियमन) आदेश के तहत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई।
पटना डीएम के निर्देश पर घरेलू एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति एवं वितरण सुनिश्चित करने हेतु सम्पूर्ण प्रशासनिक तंत्र सजग एवं तत्पर है। घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए फ्लाईंग स्क्वायड, सेक्टर, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारियों द्वारा होटलों, ढाबों तथा अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सघन जांच एवं छापेमारी की जा रही है। जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में घरेलू (Domestic) LPG सिलेंडरों के अवैध उपयोग की शिकायत आने पर सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।