ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / bihar / patna-news / चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने...

चिराग पासवान की इफ्तार पार्टी में शामिल हुए CM नीतीश, राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद पहुंचे पार्टी कार्यालय

राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की हार पर कहा कि जो विपक्ष आज तक दूसरे दलों में फूट की सोच रखता था, आज कही ना कही उन्ही की पार्टी में यह फूट देखने को मिली। ताज्जूब की बात है कि राजद के विधायक ही गायब थे, जब राजद अपने ही विधायकों को एक नहीं रख पाया..

16-Mar-2026 06:17 PM

By First Bihar

PATNA: केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में इफ्तार पार्टी आयोजित की गयी थी। जिसमें मंत्री विजय कुमार चौधरी, जमा खान, जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा सहित कई नेता शामिल हुए। लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इफ्तार पार्टी में शामिल लोगों का अभिवादन किया। 


इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि इफ्तार पार्टी आयोजित किये जाने की यह परंपरा मेरे पिता रामविलास पासवान के समय से चलती आ रही है। यह मेरा प्रयास रहा है कि हर उस परंपरा को आगे लेकर जाने का काम पार्टी करे। इसी क्रम में दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। मुख्यमंत्री जी का यहां आना मेरे पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ाना है। इसके लिए उन्हें धन्यवाद। 


चिराग ने कहा कि जो आज का माहौल है, इसी तरीके से प्रदेश में अमन, शांति और चैन बहाल रहे। उन्होंने इजराइल और इरान युद्ध पर कहा कि रमजान के पाक महीने में जिस तरीके खाड़ी के देशों में तनाव की परिस्थिति है, बस दुआ करते हैं कि जल्द से जल्द वहां भी अमन शांति कायम रहे।


वही राज्यसभा चुनाव में तेजस्वी यादव की हार पर कहा कि जो विपक्ष आज तक दूसरे दलों में फूट की सोच रखता था, आज कही ना कही उन्ही की पार्टी में यह फूट देखने को मिली। ताज्जूब की बात है कि राजद के विधायक ही गायब थे, जब राजद अपने ही विधायकों को एक नहीं रख पा रहा है। तब किस तरीके से राज्यसभा में जीत का दावा कर रहे थे। कांग्रेस के आधे विधायक गायब थे।


चिराग ने कहा कि हमलोग शुरू से ही इस बात को लेकर आश्वस्त थे कि एनडीए की जीत निश्चित है। एक लंबे समय के बाद एक बार फिर मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी केंद्र की राजनीति की ओर अपना रुख कर रहे हैं। उन्होंने केंद्र में कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी निभाने क काम किया। आज वो फिर से केंद्र की ओर रुख कर रहे हैं, मैं उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उनके अनुभव का लाभ बिहार और बिहारियों को मिलता रहेगा। नये मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा भी जल्द कर दी जाएगी। 

पटना से सिद्धि सिंह और संजीव सिंह की रिपोर्ट