Nitish Kumar : पटना में बढ़ा सियासी तापमान: नीतीश के समर्थन में सड़क पर JDU कार्यकर्ता, पुलिस छावनी बना CM हाउस BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज
18-Jan-2026 07:27 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में रविवार को बुलडोजर एक्शन के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए और हंगामा करने लगे। यह विरोध प्रदर्शन वीरचंद पटेल पथ के पास हुआ, जहां प्रदर्शनकारियों ने बुलडोजर कार्रवाई को तुरंत रोकने की मांग करते हुए मंत्री संतोष सुमन के गाड़ी का घेराव कर जमीन पर लेटने लगे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
रविवार को हुए बुलडोजर एक्शन की कार्रवाई के दौरान लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। जिससे इलाके में यातायात भी प्रभावित हो गया। इसी दौरान बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन का काफिला उसी रास्ते से गुजर रहा था। मंत्री की गाड़ी देखते ही प्रदर्शनकारियों ने उन्हें घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ प्रदर्शनकारी मंत्री की कार के नीचे लेट गए और जमकर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बुलडोजर कार्रवाई के कारण कई गरीब परिवार बेघर हो रहे हैं। उनका कहना है कि बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था और पुनर्वास के यह कार्रवाई की जा रही है, जो पूरी तरह गलत है। इसी के विरोध में वे सड़कों पर उतरे हैं।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। कोतवाली थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर मंत्री संतोष सुमन को सुरक्षित बाहर निकाला और स्थिति को नियंत्रित किया।