ब्रेकिंग न्यूज़

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को लोगों ने बना दिया दूल्हा, सुपौल में ‘पकड़ौआ विवाह’ का वीडियो वायरल शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी

बीजेपी महिला मोर्चा ने आरजेडी और कांग्रेस पर बोला जोरदार हमला, कहा..बिहार की महिलाएं अब झांसे में नहीं आएंगी

पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता ने लालू परिवार और कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा– जंगलराज में महिलाएं अपमानित थीं, आज एनडीए सरकार ने उन्हें सम्मान और अवसर दिया है।

बिहार

31-Aug-2025 03:57 PM

By First Bihar

PATNA: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता ने पटना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। लालू परिवार पर हमला बोलते हुए  उन्होंने कहा कि इस परिवार ने महिलाओं को हमेशा अपमानित करने का काम किया है। जंगलराज में महिलाएं चूल्हे चौके तक सीमित थी लेकिन आज की महिलाएं सांसद और पुलिस बन रही है। राजद और कांग्रेस का अंत हो गया है। 


राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी विदाई कल बिहार से हो जाएगी। चुनाव में उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। देश के प्रधानमंत्री की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली पार्टी के नेता की जुबान अभी भी बंद है। इस मामले के तीन दिन हो गए हैं लेकिन अभी तक ये चुप्पी साधे बैठे हैं। मुंह से जवाब तक नहीं निकल रहा है। इनको देशभर की नारी शक्ति से माफी मांगनी चाहिए। लेकिन वो माफी नहीं मांग रहे हैं। महिलाओं का अपमान करने के बाद ये लोग खेद तक प्रकट नहीं कर रहे हैं और ना ही माफी मांग रहे हैं। ये लोग साड़ी और पैसे देकर महिलाओं का वोट खरीदना चाहते हैं। लेकिन इस बार बिहार की महिलाएं इनके झांसे में आने वाली नहीं है। 


बिहार एनडीए की सरकार से लोग काफी खुश है। एनडीए की सरकार ने महिलाओं को लेकर काम कर रही है। बिहार के हर परिवार की महिला को 10 हजार रूपये सरकार देगी। उसके बाद दो लाख रुपये भी दी जाएगी जंगलराज की सरकार और आज की एनडीए सरकार में फर्क साफ दिखाई दे रहा है। लोग आज सुख चैन से रह रहे हैं पहले खौफ के साये में रहते थे। 5 बजे शाम के बाद लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। लोग घुट कर शाम होने के बाद घर में ही बंद रहते थे। बाहर की हवा तक नहीं होती थी। डर और खौफ के चलते गार्जियन बच्चों को बाहर निकलने नहीं देते थे। 


लेकिन आज देर रात तक लोग घूमते हैं, महिलाएं भी देर रात तक मरीन ड्राइव और पटना के विभिन्न इलाकों में परिवार समेत घुमती नजर आती हैं। कांग्रेस और आरजेडी ने देश को लूटने का काम किया था। लेकिन एनडीए सरकार ने हर वर्ग के लोगों के लिए काम किया। आज दिव्यांग, बुजुर्ग, विधवा महिला के खाते में 400 की जगह 1100 रुपये डायरेक्ट भेजा जा रहा है। यहां तक की सरकारी नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण भी दिया गया है. जिससे बिहार की बेटियां सरकारी नौकरी हासिल कर रही है। 


धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि माई बहन मान योजना लाने का दावा करने वाली विपक्ष बिहार की महिलाओं को भ्रमित करना चाहती है लेकिन बिहार की महिलाओं को नीतीश सरकार में इतना कुछ मिल रहा है कि वो उनके झांसे में नहीं आने वाली। विपक्ष के इंडि गठबंधन के लोग माता सीता का अपमान करते हैं। लालू के राज में महिलाएं सड़कों पर नहीं निकलती थी। लालू यादव ने जमीन लेकर रेलवे में नौकरी देने का काम किया। लेकिन आज की एनडीए सरकार में बिना पैसे के नौकरी लग रही है। बिहार की जनता कांग्रेस और आरजेडी को नकार चुकी है। बिहार की जनता एनडीए के साथ है। धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि कल आरजेडी और कांग्रेस की अंतिम यात्रा है। कल ही अपनी यात्रा के बाद विदाई लेकर ये सब अपने-अपने घर चले जाएंगे।

पटना से सिद्धि सिंह की रिपोर्ट