ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद

Bird Flu in Patna: पटना में कौओं और मुर्गियों की मौत के बाद जांच में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने एक किलोमीटर क्षेत्र को संक्रमित घोषित कर हजारों मुर्गियां और अंडे नष्ट कर दिए हैं तथा पटना जू को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।

27-Feb-2026 07:59 PM

By FIRST BIHAR

Bird Flu in Patna: पटना के कुछ इलाकों में अचानक कौओं और मुर्गियों की मौत के बाद लोगों में चिंता बढ़ गई है। पीसी कॉलोनी, कंकड़बाग के जू-सेक्टर पार्क और पटना हाईकोर्ट परिसर में कई पक्षी मृत पाए गए थे। इनके सैंपल जांच के लिए भोपाल भेजे गए थे। अब आई रिपोर्ट में बर्ड फ्लू (H5N1) की पुष्टि हो गई है।


रिपोर्ट मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। जिन स्थानों पर पक्षियों की मौत हुई, उनके आसपास एक किलोमीटर के दायरे को संक्रमित क्षेत्र घोषित किया गया है। संक्रमण फैलने से रोकने के लिए एहतियातन करीब 4575 मुर्गियों को मार दिया गया है। इसके अलावा 9662 अंडे और लगभग 530 किलोग्राम दाना भी नष्ट किया गया है।


पूरे प्रभावित इलाके में दवा का छिड़काव कराया गया है और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एहतियात के तौर पर जू-सेक्टर पार्क और संजय गांधी जैविक उद्यान (पटना जू) को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है।


प्रशासन ने लोगों से घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि कहीं भी मरे हुए पक्षी दिखें तो उन्हें छूएं नहीं और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें। चिकन और अंडे का सेवन करने से पहले उन्हें अच्छी तरह पकाने की सलाह दी गई है।


प्रशासन ने अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने को कहा है। समय रहते जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि संक्रमण पर जल्द काबू पाया जा सके और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।