ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: CCTV कैमरों से लैस होंगे बिहार के सभी 537 अंचल कार्यालय, सरकार ने जारी किए 6.71 करोड़; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा? Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह Bihar News: 72 घंटा के लिए सील रहेगी भारत-नेपाल सीमा, सामने आई यह बड़ी वजह पवन सिंह का गाना धरती पर बजता है, मेरा गाना चांद पर बज रहा है: वैभव सूर्यवंशी द्वारा पावर स्टार का गाना बजाए जाने पर बोले खेसारी लाल यादव Bihar Road News: RCD ने पटना के ठेकेदार Hopecon Infra Projects को 10 सालों के लिए किया 'ब्लैकलिस्ट', क्या है मामला.... Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप Crime News: डायन बिसाही का आरोप लगाकर भीड़ ने मां-बेटे को जिंदा जलाया, वारदात से इलाके में हड़कंप पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती पटना विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही, छात्र के एडमिट कार्ड में लगा दी लड़की की फोटो ; नाम में भी भारी गलती

पटना में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, महिला-पुरुष की मौत; दो लोगों ने कूदकर बचाई जान

Patna Road Accident: पटना के बिक्रम में तेज रफ्तार कार नहर में गिरने से एक महिला और पुरुष की डूबकर मौत हो गई, जबकि दो लोग समय रहते कूदकर बच गए। सभी लोग इलाज के लिए पटना जा रहे थे।

Patna Road Accident

18-Feb-2026 02:27 PM

By FIRST BIHAR

Patna Road Accident: पटना के बिक्रम क्षेत्र में बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की जान चली गई, जबकि दो अन्य लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना मोजक्का टोला गांव के पास नहर रोड पर हुई, जहां तेज रफ्तार से जा रही सफेद रंग की कार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में जा गिरी।


हादसे के बाद ग्रामीणों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दतियाना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान औरंगाबाद जिले के कुटुम्ब गांव निवासी 46 वर्षीय मालती देवी और 54 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है।


कार में सवार लोगों ने बताया कि वे इलाज के लिए पटना जा रहे थे। इसी दौरान अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वह नहर की ओर मुड़कर पलट गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। दो लोग समय रहते वाहन से कूदने में सफल रहे, जिससे उनकी जान बच गई। हालांकि, कार के नहर में गिरते ही एक महिला और एक पुरुष पानी में फंस गए। नहर में पानी अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस को जानकारी दी। बिक्रम थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू कराया। हादसे के बाद कुछ समय तक नहर रोड पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।


बिक्रम थाना प्रभारी वरुण कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नहर रोड पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।