ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, दो आरोपी पटना से गिरफ्तार

बताया जाता है कि बिहार में सिपाही की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े हो रहा था। कुछ लोग पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूल रहे थे। रूपसपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी

25-Jan-2026 07:31 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हुआ है। शारीरिक दक्षता परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाडे का खुलासा पटना पुलिस ने किया है। पुलिस ने भर्ती केंद्र के पास से दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से एक गेट पास, 5 मुहर, 10 एडमिट कार्ड सहित कई पेपर बरामद किया गया है। 


बताया जाता है कि बिहार में सिपाही की भर्ती के लिए आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े हो रहा था। कुछ लोग पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से भारी रकम वसूल रहे थे। रूपसपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए भर्ती केंद्र के निकट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया।


गिरफ्तार आरोपी अभ्यर्थियों से बिहार पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 6 से 7 लाख रुपये तक की अवैध वसूली करता था। आरोपी की निशानदेही पर उसके किराए के कमरे में छापेमारी की गई, जहां से 01 गेट पास, 05 मोहर, 10 प्रवेश पत्र, 82 शैक्षणिक प्रमाणपत्र, 23 ब्लैंक चेक, 03 मोबाइल फोन एवं 11 एग्रीमेंट पेपर बरामद किया गया। 


आगे की जांच में यह भी सामने आया कि भर्ती प्रक्रिया में उपयोग की जा रही नकली मोहरें पुनाईचक स्थित एक दुकान से तैयार कराई जाती थीं। पुलिस टीम ने छापेमारी कर उक्त दुकान से गैर-कानूनी मुहर एवं स्टाम्प जब्त किया है वही दुकान के मालिक को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। पटना नगर पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप सिंह ने इस बात की जानकारी दी।

news image