बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम चैती छठ का तीसरा दिन: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को व्रतियों ने दिया अर्घ्य, पटना के घाटों पर दिखी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रोहतास को 480 करोड़ की सौगात: सीएम नीतीश बोले..बदल चुका है बिहार बिहार में ANTF और STF की बड़ी कार्रवाई: 80 लाख की हीरोइन के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार सबसे बड़े गुनाहगार पर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी
17-Feb-2025 09:09 PM
By First Bihar
PATNA: प्रयागराज महाकुंभ जाने को शनिवार की रात नई दिल्ली स्टेशन पर उम़ड़ी भीड़ और भगदड़ के बाद रेलवे ने स्टेशनों पर नयी व्यवस्था लागू कर दी है. वहीं, अब राज्य सरकार ने भी बड़ा कदम उठा लिया है. पटना जिला प्रशासन ने पटना जंक्शन के दोनों तरफ बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती कर दी है. वहीं, दानापुर से लेकर राजेंद्र नगर टर्मिनल पर भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये गये हैं.
चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट-पुलिस बल की तैनाती
दरअसल दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद रेलवे अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है. दानापुर मंडल के डीआरएम ने पटना के डीएम को पत्र लिखकर पटना के तीनों स्टेशन पर सुरक्षा के लिए मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती करने की मांग की थी. ये व्य़वस्था 25 फरवरी तक लागू रहेगी.
24 घंटे तैनात रहेंगे जवान
पटना जिला प्रशासन ने पटना जंक्शन के महावीर मंदिर के साथ साथ करबिगहिया गेट की ओर से प्रवेश द्वार पर भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की तैनाती की है. वहीं,राजेंद्र नगर टर्मिनल और दानापुर रेलवे स्टेशन पर भी ऐसी व्यवस्था की गयी है.
देखिये पटना जिला प्रशासन ने क्या की है व्यवस्था?



