सबसे बड़े गुनाहगार कर एक्शन कब ? महिला MVI की गाड़ी पर सवार होकर वसूली करने वाला 'भतीजा' गया जेल, दफ्तर में भी बैठकर करता था अवैध काम रायफल से खूंटा ठोकाला! बर्थडे पार्टी में आर्केस्ट्रा गर्ल ने बंदूक लहराई, अश्लील गानों पर लगाए ठुमके – वीडियो वायरल BIHAR NEWS : सुनसान पहाड़ पर बिहार सरकार बनाएगी हाई सिक्योरिटी जेल, सम्राट चौधरी ने किया एलान 31 मार्च से पहले कर लें यह 5 काम, नहीं तो बाद में हो सकते है परेशान LALU YADAV : दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा झटका! लालू यादव की याचिका खारिज, रेलवे लैंड फॉर जॉब घोटाले में जांच जारी विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान: बिहार में अवैध मीट शॉप होंगे बंद, बिना लाइसेंस नहीं खुलेगी दुकान BIHAR NEWS : मोकामा की हॉट सीट पर अनंत सिंह के तीन बेटों में से कौन बनेगा विधायक? कहा -दूकान से खरीदने की चीज़ नहीं जो .... राज्यसभा जाने से पहले बिहार के 6 लाख शिक्षकों को गिफ्ट देंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, करोड़ों छात्र-छात्राओं को भी मिलेगी राहत Bihar News: हड़ताली CO को अंतिम चेतावनी, कल शाम तक काम पर लौटें वरना..., डिप्टी CM का ऐलान - जनहित से समझौता नहीं BIHAR NEWS : दिनदहाड़े बाइक सवार युवक की हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी! पूरी खबर पढ़ें
02-Mar-2025 08:23 AM
By First Bihar
Patna Airport Latest Update: यदि आप पटना एअरपोर्ट जाने की योजना बना रहे हैं या आपकी फ्लाईट है तो फिर आप घर से थोडा पहलें निकलने का प्लान तैयार कर लें। अब आप भी शायद यह सोच रहे हो की हम आपको ऐसी बातें क्यों बता रहे हैं तो उसके लिए आपको यह खबर पढ़ना काफी जरूरी है। तो चालिए जानते हैं की क्या है पूरी वजह जिसको लेकर हम आपको घर से पहले निकलने बोल रहे हैं।
दरअसल, पटना के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट को लेकर एक नया और बड़ा अपडेट आया है। यह नया अपडेट पटनावासियों और पटना एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले पैसेंजर को थोड़ा निराश कर सकता है। इसकी वजह यह है कि पटना एयरपोर्ट के एक्सपेंशन वर्क से जुड़ी एजेंसीज ने मान लिया है कि टर्मिनल कंस्ट्रक्शन वर्क को पूरा होने में समय लग सकता है। लिहाजा, पटना एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले पैसेंजर्स को आने वाले अगले कुछ महीनों तक पुराने टर्मिनल से ही आवागमन करना होगा।
जानकारी हो कि, करीब 1400 करोड़ रुपए की लागत से पटना एयरपोर्ट के एक्सपेंशन और मेकओवर का काम किया जा रहा है। मौजूदा प्लान के तहत, पटना एयरपोर्ट पर टर्मिनल बिल्डिंग का विस्तार के साथ एयर ट्रैफिक सर्विस बिल्डिंग का निर्माण भी किया जाना था। इसके अलावा, एयरसाइड पर समानांतर ट्रैक्सी ट्रैक, कार्गो कॉम्पलेक्स, पार्किंग बिल्डिंग और जी प्लस वन बिल्डिंग का निर्माण किया जाना थ।
एयरपोर्ट एथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) के चेयरमैन विपिन कुमार ने पटना एयरपोर्ट का दौरा करने के बाद भरोसा दिलाया था कि टर्मिनल एक्सपेंशन, मेकओवर सहित अन्य सभी काम जनवरी 2025 तक पूरा हो जाएंगे। लेकिन अब जो अपडेट सामने आए हैं उसके मुताबिक इस से अभी थोडा समय लग सकता है।
इधर, पटना एयरपोर्ट की प्लानिंग से जुड़े सीनियर एएआई ऑफिसर की मानें अनुसार, मौजूदा पटना एयरपोर्ट में प्रस्ताविक प्लान का करीब 90 फीसदी काम पूरा कर लिया गया है। बाकी बचे काम को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। लेकिन कुछ दिनों तक लोगों को फिलहाल समस्या का सामना करना पड़ सकता है।