ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश

Home / bihar / patna-news / Patna News: पटना में तेज रफ्तार हाईवा लाइन होटल में घुसा, हादसे में...

Patna News: पटना में तेज रफ्तार हाईवा लाइन होटल में घुसा, हादसे में तीन लोग बुरी तरह से घायल

Patna News: पटना-बख्तियारपुर नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। झारखंड से गिट्टी लदा अनियंत्रित हाईवा ट्रक डिवाइडर तोड़कर महादेव लाइन होटल में घुस गया। हादसे में होटल मालिक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

24-Oct-2025 01:01 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: पटना-बख्तियारपुर नेशनल हाईवे-30 पर शुक्रवार की सुबह बुद्धदेव चक के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। झारखंड से गिट्टी लदा एक अनियंत्रित हाईवा ट्रक डिवाइडर को तोड़ते हुए सड़क की दूसरी ओर स्थित ‘महादेव लाइन होटल’ में जा घुसा। हादसे में होटल को भारी नुकसान हुआ और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस वक्त हुई जब तेज रफ्तार हाईवा कोका-कोला फैक्ट्री के पास अनियंत्रित हो गया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। दुर्घटना में होटल के मालिक रविंद्र यादव गंभीर रूप से घायल हो गए उनके ऊपर दीवार गिर गई थी। 


वहीं, होटल में चाय पीने आए कोका-कोला फैक्ट्री के दो ड्राइवर, नालंदा जिले के परवलपुर प्रखंड के चौसंडा निवासी 35 वर्षीय बबलू कुमार और बैजू कुमार भी घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।


गनीमत रही कि होटल के अंदर वाले कमरे में उस समय 5–6 ड्राइवर आराम कर रहे थे, और हाईवा मात्र दो फीट पहले ही रुक गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फतुहा थानाध्यक्ष सदानंद शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हाईवा को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी घायलों का इलाज पटना में चल रहा है।