ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में तीर्थयात्रियों के लिए बड़ी सौगात: 60 धार्मिक स्थलों तक चलेंगी हाई-टेक बसें, इस तारीख से आवेदन शुरू Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Trains: बिहार के इस स्टेशन से चलेंगी 15 होली स्पेशल ट्रेनें, देखिए.. पूरी लिस्ट बिहार में होली की पार्टी के दौरान खूनी संघर्ष, दोस्तों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग; गोली लगने से युवक की मौत होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी होली को लेकर पटना के अस्पतालों में हाई अलर्ट, इमरजेंसी के लिए 85 से ज्यादा बेड रिजर्व; हेल्पलाइन नंबर जारी बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें बिहार में शराबबंदी की हालत पस्त, होली में शराब पार्टी करते पकड़े गए सात दोस्त; मंगाई थी ब्रांडेड बोतलेें धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा

होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन

Bihar News: होली के मौके पर हवाई जहाज और ट्रेन में टिकट न मिलने के कारण यात्री पटना के बैरिया बस स्टैंड पहुंच रहे हैं। सोमवार को 100 अतिरिक्त बसें चलाई गईं, जिससे कुल 830 बसों का परिचालन हुआ और लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा बढ़ाई गई।

03-Mar-2026 07:58 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: होली पर घर जाने के लिए हवाई जहाज और ट्रेनों में टिकट नहीं मिलने से बड़ी संख्या में यात्री पटना के बैरिया स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड का रुख कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए सोमवार को 100 अतिरिक्त बसें चलाई गईं, जिससे कुल 830 बसों का परिचालन हुआ।


राजधानी के पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल समेत बिहार के विभिन्न जिलों के लिए वातानुकूलित और साधारण बसें उपलब्ध हैं। लंबी दूरी की बसों से सफर करने वाले यात्री ऑनलाइन टिकट बुक कर निर्धारित समय पर स्टैंड पहुंच रहे हैं।


अधिकांश यात्री पटना-मसौढ़ी मोड़, पहाड़ी, जीरो माइल और ब्रह्मदेव स्थान जैसे पड़ावों से बसों में सवार हो रहे हैं। होली के मद्देनजर इन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। टर्मिनल प्रबंधक सुनील कुमार ने बताया कि सामान्य दिनों में जहां 700 से 730 बसें चलती हैं, वहीं होली की भीड़ को देखते हुए यह संख्या बढ़ाकर 830 कर दी गई है। निजी बस संचालक ऑनलाइन बुकिंग के साथ-साथ बस स्टैंड स्थित अपने काउंटर से भी टिकट जारी कर रहे हैं।


यात्रियों की सुविधा के लिए टर्मिनल परिसर में ठहरने की व्यवस्था, सहायता केंद्र, पेयजल, शौचालय और पर्याप्त रोशनी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। लंबी दूरी की बसों का परिचालन दोपहर से शुरू होकर शाम आठ बजे तक जारी रहता है, जबकि बिहार के विभिन्न जिलों के लिए दिनभर बसें खुलती रहती हैं।