ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / bihar / patna-news / पटना अटल पथ पर रफ्तार का कहर: बेकाबू कार ने कई गाड़ियों को...

पटना अटल पथ पर रफ्तार का कहर: बेकाबू कार ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, कई लोग घायल

पटना के अटल पथ पर तेज़ रफ़्तार कार ने 5–6 गाड़ियों और कई बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल, वाहन क्षतिग्रस्त। पुलिस ने कार जब्त कर जांच शुरू की।

08-Sep-2025 05:11 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में रफ्तार का कहर जारी है। राजधानी के अटल पथ पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक तेज़ रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर न्यू पाटलिपुत्र के पास अचानक कई वाहनों से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कार की स्पीड काफी तेज थी। बेलगाम कार ने 5 से 6 गाड़ियों और 5 से 7 बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं।


टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। कई बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं जबकि चार पहिया वाहनों को भी भारी नुकसान पहुंचा। स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और घायलों को नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया।


घटना से आक्रोशित लोगों ने टक्कर मारने वाली कार में तोड़फोड़ कर दी। वहीं, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कार को जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। इलाके में लगे सीसीटीवी को फिलहाल खंगाला जा रहा है। 


हादसे की वजह से अटल पथ पर कुछ देर तक यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने आवागमन बहाल कराया। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और घायलों को हर संभव मदद दिलायी जाएगी।

पटना से सूरज की रिपोर्ट