ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा! PMCH के पैथोलॉजी विभाग में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां
03-Apr-2026 12:02 PM
By First Bihar
Patna Airport : पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक यात्री के हैंड बैग से 08 एमएम कैलिबर के 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह मामला एयरपोर्ट के सिक्योरिटी होल्ड एरिया (SHA) का है, जहां नियमित जांच के दौरान CISF जवानों ने बड़ी सतर्कता दिखाते हुए संदिग्ध वस्तु को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, लगभग सुबह 09:40 बजे X-BIS मशीन-05 पर तैनात CISF कर्मियों द्वारा यात्रियों के सामान की स्कैनिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक हैंड बैग में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। तुरंत ही ड्यूटी पर मौजूद ऑपरेटर LSI/Exe जिग्याशा कुमारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बैग की भौतिक जांच करवाई। जांच में बैग से 3 जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिससे एयरपोर्ट सुरक्षा व्यवस्था में अफरा-तफरी मच गई।
इसके बाद मौके पर तैनात CISF SI/Exe इशांत कुमार ने बैग को अपने कब्जे में लेकर यात्री से पूछताछ शुरू की। पूछताछ के दौरान सामने आया कि यह बैग यात्री मासूमी सैयद मोहसिन अली का है, जो एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1892 से पटना से दिल्ली जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था। यात्री की सीट संख्या 06C (PNR: BLS93A) बताई गई है।
पूछताछ में यात्री ने बताया कि उसके बैग में मौजूद कारतूस उसके ज्ञान में नहीं थे और यह गलती से बैग में रह गए थे। यात्री ने सुरक्षा एजेंसियों के सामने अपनी गलती स्वीकार की और कहा कि उसे इस बारे में पहले से जानकारी नहीं थी।
आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार यात्री का नाम मासूमी सैयद मोहसिन अली, पिता एस. एस. हसन मसूमी, निवासी 104 जय रघुराज टावर, पुर्णेंदु नगर, फुलवारी शरीफ, पटना, बिहार-801505 बताया गया है। सुरक्षा जांच के दौरान यात्री का आधार कार्ड और बोर्डिंग पास भी जब्त कर लिया गया है।
घटना के बाद CISF ने तत्काल तीनों जिंदा कारतूस को जब्त कर लिया और पूरे मामले की जानकारी हवाई अड्डा थाना, पटना को दी गई। साथ ही आरोपी यात्री, बरामद कारतूस, सीजर लिस्ट, यात्री का बयान और संबंधित दस्तावेज पुलिस के हवाले कर दिए गए हैं।
एयरपोर्ट सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। अधिकारियों का कहना है कि एयरपोर्ट पर किसी भी प्रकार के हथियार या गोला-बारूद लेकर जाना कानूनन अपराध है, चाहे वह गलती से ही क्यों न हो।
फिलहाल हवाई अड्डा थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आखिर ये कारतूस यात्री के बैग तक कैसे पहुंचे और क्या इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। इस घटना के बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है तथा सभी यात्रियों की अतिरिक्त जांच की जा रही है।