ब्रेकिंग न्यूज़

Char Dham Yatra 2026: आज से शुरू हुआ पंजीकरण, जानिए कब खुलेंगे चारों धाम के कपाट और कैसे करें रजिस्ट्रेशन JDU Meeting : नई सरकार के गठन को लेकर कवायद तेज : आज शाम जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक, दो डिप्टी सीएम से लेकर निशांत कुमार की एंट्री तक हो सकती है चर्चा बिहार की इस यूनिवर्सिटी की नई वेबसाइट पर बड़ा संकट! 15 लाख छात्रों की मार्कशीट नहीं हो रही स्कैन, छात्र परेशान Bihar Politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर JDU के पूर्व विधायक का बड़ा बयान, बोले– “अब समझ में आ गया होगा कि मैंने जेडीयू क्यों छोड़ी थी” एक-एक कर बिछड़ते गए साथी… नीतीश कुमार के बाद खत्म हो जाएगी बिहार में जेपी युग की आख़िरी छाया! Gopalganj news : 'अगर मेरे BF को नहीं छोड़ा तो कूद जाउंगी ...', बायफ्रेंड की रिहाई के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती; हथकड़ी के साथ प्रेमी को लेकर पहुंची पुलिस Patna Taj Hotel : पटना में इस जगह बनेगा 500 कमरों वाला फाइव स्टार होटल, बस स्टैंड की जमीन पर शुरू होगी बड़ी परियोजना Bihar politics : राज्यसभा की पांचवीं सीट पर सियासी संग्राम, 6 विधायकों के हाथ में जीत की चाबी; किसकी किस्मत में यह सीट ? Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी !

पटना एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट रद्द, यात्रियों में मचा हड़कंप, स्टाफ की कमी से लोग परेशान

पटना एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI-2634 तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। इस फैसले से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, कई की अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई।

07-Jul-2025 03:19 PM

By First Bihar

PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है,जहां एयर इंडिया की विमान संख्या 2634 जिसे सुबह 10:40 बजे पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरना था,लेकिन अचानक आए तकनीकी खराबी के कारण उसे रद्द कर दिया गया। जिसके कारण पटना एयरपोर्ट पर मौजूद यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 


कई यात्री टिकट काउंटर पर अपना टिकट रिशेड्यूल करते दिखे तो वहीं कुछ यात्री जिन्हें दिल्ली से बाहर विदेश जाना था। वह काफी परेशान नजर आए। उनका कहना है कि मुझे दिल्ली से अगली फ्लाइट पकड़कर विदेश जाना था लेकिन अब दिल्ली की फ्लाइट छूट जाने के चलते आगे की कनेक्टिंग फ्लाइट भी छूट गई। और पटना एयरपोर्ट पर तैनात एयर इंडिया के कर्मचारियों के द्वारा कोई उपाय नहीं किया जा रहा है। 


एयर इंडिया से दिल्ली जाने वाले यात्री राहुल कुमार ने बताया कि यहां के कर्मचारी यात्रियों को दस काउंटर पर घुमा रहे हैं। सही-सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। लास्ट में टिकट कैंसिल करना पड़ गया। ये लोग कहे थे कि सब कुछ कराएंगे लेकिन कुछ भी नहीं कराया। वही दूसरे यात्री ने बताया कि टेक्निकल इशू के कारण 10 बजे से लाइन में लगाकर रखा गया। आधे-आधे घंटे तक एक यात्री को लाइन में खड़ा कराकर रखा गया। 


एक यात्री को चालीस से पचास हजार रूपये का नुकसान हुआ है। एयर इंडिया के पास स्टाफ ही नहीं है। जब से एयर इंडिया का हादसा हुआ है तब से स्थिति और खराब हो गयी है। इसे कोई देखने वाला नहीं है। सब राम भरोसे छोड़ दिया गया है। जिसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। लोग परिवार के साथ पटना एयरपोर्ट पर बैठकर इंतजार कर रहे है कि कही एयर इंडिया इन्हें गन्तव्य स्थान तक पहुंचाने के लिए कुछ करेगी। एयर इंडिया की खराब सर्विस से लोग खासे परेशान हैं।