बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
01-Aug-2025 10:01 AM
By First Bihar
Patna News: बिहार की राजधानी पटना स्थित एम्स (AIIMS) अस्पताल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब रेजिडेंट डॉक्टर अचानक हड़ताल पर चले गए। डॉक्टरों का आरोप है कि शिवहर से आरजेडी विधायक चेतन आनंद ने अस्पताल में तैनात सुरक्षाकर्मियों से मारपीट की और एक रेजिडेंट डॉक्टर को जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के विरोध में डॉक्टरों ने सभी स्वास्थ्य सेवाएं ठप कर दीं और चेतन आनंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) का कहना है कि अस्पताल में इलाजरत एक मरीज के मामले को लेकर विधायक ने अस्पताल स्टाफ से अशोभनीय व्यवहार किया और अपनी राजनीतिक हैसियत का दुरुपयोग करते हुए डॉक्टरों को धमकाया। इस घटना से अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और स्टाफ खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
वहीं दूसरी ओर, विधायक चेतन आनंद ने फुलवारी शरीफ थाने में गुरुवार को एम्स स्टाफ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि अस्पताल कर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार और मारपीट की। विधायक ने यह भी दावा किया कि वे एक मरीज के इलाज के सिलसिले में अस्पताल आए थे, लेकिन स्टाफ ने सहयोग नहीं किया और उलटे उनके साथ दुव्यवहार किया गया।
दोनों पक्षों की ओर से आरोप-प्रत्यारोप के चलते मामला अब तूल पकड़ता नजर आ रहा है। अस्पताल की सेवाएं बाधित होने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई ठोस बयान नहीं आया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक, स्थिति को सामान्य करने के लिए पटना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी लगातार संपर्क में हैं।
रेजिडेंट डॉक्टरों ने चेतावनी दी है कि जब तक विधायक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक वे हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। यह घटना चिकित्सकों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े करती है और सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के लिए सुरक्षित कार्य वातावरण की जरूरत को उजागर करती है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...