नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
07-Feb-2025 01:36 PM
By First Bihar
Patna Accident News : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों में लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां सड़क हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल कायम हो गया है।
जानकारी के मुताबिक, पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर तेज रफ्तार लोडेड पिकअप वैन के चालक ने संतुलन खो दिया। जिससे पिकअप वैन पटल गया। इस हादसे में वैन के साथ किनारे चल रहे बाइक चला रहे युवक और बाइक पर सवार उसके बहनोई दोनों दब गए। मृतक की पहचान खुसरूपुर के नीमतल मोहल्ला निवासी अर्जुन चौधरी के 25 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार के रूप में की गई है।
जबकि इस सड़क हादसे में 22 वर्षीय उसका बहनोई रवि कुमार गंभीर रूप से घायल है। यह घटना दौदारगंज थाना क्षेत्र के सुकुलपुर के पास सोनावां पुल से थोड़ा आगे फोरलेन पर घटी है। यातायात व दीदारगंज पुलिस ने बताया कि जख्मी को एनएमसीएच से पीएमसीएच रेफर किया गया है। हादसा के बाद वहां पर कुछ देर के लिए वाहनों का परिचालन वनवे हो गया, जिससे जाम की स्थिति बनी।
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दीदारगंज थाना की पुलिस पहुंची और क्रेन से पलटे पिकअप को हटाया। इसको लेकर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि पिकअप वैन को जब्त कर लिया गया है। वाहन का चालक वाहन छोड़ फरार है। जबकि स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार पिकअप अचानक पलट गया, जिससे बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और बाइक के साथ दब गये। मृतक सूरज के तीन बच्चे हैं, घर में सभी का रो-रो कर हाल खराब था।