बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jun-2025 02:21 PM
By First Bihar
Patna News: अगर आप भी आम के शौकीनों हैं, तो यह खबर आपके लिए है। बिहार की राजधानी पटना में 28 जून से दो दिन तक ‘आम महोत्सव 2025’ का भव्य आयोजन ज्ञान भवन में किया जाएगा। इस महोत्सव का आयोजन राज्य के कृषि विभाग के उद्यान निदेशालय द्वारा किया जा रहा है, जिसका मुख्य आकर्षण आम की विविध प्रजातियों की विशेष प्रदर्शनी होगी।
इस बार महोत्सव की थीम “पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों का उपहार” रखी गई है, जिसका उद्देश्य पारंपरिक आम बागानों को पुनर्जीवित कर भविष्य की पीढ़ियों के लिए एक समृद्ध विरासत छोड़ना है। महोत्सव में दर्जनों अलग-अलग किस्मों के आमों की प्रदर्शनी लगेगी, जहां आम प्रेमी विभिन्न प्रकार के आमों को देख, खरीद और स्वाद ले सकेंगे।
महोत्सव में बच्चों के लिए भी खास कार्यक्रम होंगे। 5 से 10 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए ‘आम खाओ और इनाम पाओ’ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में प्रत्येक बच्चे को दो पके हुए आम दिए जाएंगे, जिन्हें कम समय में खाने वाले बच्चों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण ऑनलाइन शुरू हो चुका है।
इसके अलावा, महोत्सव में चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा, जहां बच्चे आमों और बागवानी से जुड़ी अपनी रचनात्मकता दिखा सकेंगे। साथ ही, नवीनतम तकनीकों के माध्यम से आम की उन्नत खेती पर विशेषज्ञों द्वारा कार्यशालाएं भी आयोजित की जाएंगी, जिससे किसानों और आम उत्पादकों को आधुनिक खेती के गुर सीखने का अवसर मिलेगा।
प्रवेश और पंजीकरण दोनों ही पूरी तरह मुफ्त होंगे, जिससे हर आयु वर्ग के लोग इस उत्सव में भाग लेकर आम के इस राजा का आनंद ले सकेंगे। यह आयोजन आम के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ बिहार की कृषि समृद्धि को भी बढ़ावा देगा। पटना के आम प्रेमियों और पर्यटकों के लिए यह अवसर खास होगा, जहां वे न केवल स्वादिष्ट आमों का आनंद लेंगे, बल्कि पारंपरिक बागवानी और आम के संरक्षण के महत्व को भी समझ पाएंगे।