ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / bihar / patna-news / Bihar News: शेखपुरा माल गोदाम से 1 अगस्त 2022 से ही स्टोन चिप्स...

Bihar News: शेखपुरा माल गोदाम से 1 अगस्त 2022 से ही स्टोन चिप्स का लदान बंद...रेलवे के पत्र पर संदेह, अब RCD अभिंयता प्रमुख ने एक साल की मांगी है जानकारी

पथ निर्माण विभाग में स्टोन चिप्स की ढुलाई को लेकर नए सवाल खड़े हो गए हैं। विभाग ने 1 जून 2022 से 1 जून 2023 तक की लदान-ढुलाई की जानकारी पूर्व मध्य रेलवे से दोबारा मांगी है, जबकि रेलवे पहले ही बता चुका है कि 1 अगस्त 2022 से शेखपुरा माल गोदाम से स्टोन

03-Dec-2025 03:01 PM

By Viveka Nand

Bihar News: पथ निर्माण विभाग में कई तरह के खेल सामने आते हैं. स्टोन चिप्स की ढुलाई में एक्सट्रा कैरेज भुगतान की भी शिकायत आती है. इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं. पथ निर्माण विभाग ने रेल रैक के माध्यम से स्टोन चिप्स का लदान-ढुलाई हुई या नहीं, इस बारे में पूर्व मध्य रेलवे से जानकारी मांगी है. हालांकि जिस अवधि की जानकारी पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख की तरफ से मांगी गई, इस बारे में पहले ही रेलवे की तरफ से जानकारी दी जा चुकी है. 

अभियंता प्रमुख ने रेलवे को पत्र भेज मांगी है जानकारी 

पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख उमाकांत रजक ने 28 नवंबर 2025 को वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक पूर्व मध्य रेल (दानापुर) को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि शेखपुरा माल गोदाम से 1 जून 2022 से 1 जून 2023 की अवधि तक स्टोन चिप्स की ढुलाई रेल ट्रैक के माध्यम से हुई है या नहीं ? अगर बाधित भी रही तो इस संबंध में बताएं. विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह जानकारी इसलिए जरूरी है, क्योंकि पटना हाई कोर्ट से पारित आदेश के आलोक में इस पर विचारण की जरूरत है. इस संबंध में विस्तृत जानकारी लेने के लिए अभियंता प्रमुख ने बजाप्ता एक मोबाईल नंबर भी दिया, ताकि अधिक जानकारी ली जा सके. पत्र में वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दानापुर से कहा गया है कि इस अवधि में ढुलाई बंद होने अथवा जारी रहने की सूचना दें.

रेलवे पहले ही बता चुका है...1 अगस्त 2022 से ही शेखपुरा माल गोदाम से स्टोन चिप्स का लदान बंद 

पूर्व मध्य रेलवे ने 21 अप्रैल 2023 को ही इस तरह की जानकारी पथ निर्माण विभाग को दे चुका है. जिसमें स्पष्ट किया गया था कि 1 अगस्त 2022 से ही शेखपुरा माल गोदाम से स्टोन चिप्स का लदान बंद है. पथ प्रमंडल बेतिया के कार्यपालक अभियंता को भेजे पत्र में पूर्व मध्य रेलवे के वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दानापुर की तरफ से बताया गया था कि शेखपुरा माल गोदाम से 1 अगस्त 2022 से स्टोन चिप्स का लदान बंद है. पूर्व मध्य रेल ने यह जानकारी 25 अप्रैल 2023 को दिया. पत्र लिखकर जानकारी दिए जाने की तिथि तक शेखपुरा माल गोदाम से स्टोन चिप्स का लदान बंद था.