Paras Health Patna: पारस हेल्थ, पटना ने किडनी प्रत्यारोपण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए 100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट पूरे कर लिए हैं। यह उपलब्धि हासिल करने वाला बिहार का पहला कॉर्पोरेट हॉस्पिटल है। यह बिहार और पूर्वी भारत में उन्नत किडनी देखभाल सेवाओं के प्रति अस्पताल की प्रतिबद्धता, विशेषज्ञता और मरीज-केंद्रित उपचार का प्रतीक है।
इस अवसर पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए निदेशक और विभागाध्यक्ष – नेफ्रोसाइंसेज डॉ. शशि कुमार ने कहा कि “100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट का यह सफर हमारे लिए गर्व और जिम्मेदारी दोनों का विषय है। प्रत्येक ट्रांसप्लांट हमारे लिए एक नया चुनौती, एक मरीज को नया जीवन देने की कहानी है। अनुभवी चिकित्सकों, प्रशिक्षित ट्रांसप्लांट टीम, अत्याधुनिक तकनीक और मरीजों के विश्वास के बल पर हम इस मुकाम तक पहुंचे हैं। हमारा उद्देश्य बिहार और आसपास के राज्यों के मरीजों को विश्वस्तरीय किडनी उपचार उनके अपने क्षेत्र में उपलब्ध कराना है।”उन्होंने बताया कि अस्पताल में किडनी फेल्योर, डायलिसिस और किडनी प्रत्यारोपण से जुड़े मरीजों को समग्र एवं उन्नत उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे अनेक मरीजों को नई जिंदगी मिली है।
पारस हेल्थ, पटना के जोनल डायरेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एंव स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार जी को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रण दिया गया है। आगे बताया कि “100 सफल किडनी ट्रांसप्लांट करने वाला बिहार का पहला कॉर्पोरेट हॉस्पिटल है। यह मील का पत्थर पारस हेल्थ की क्लीनिकल उत्कृष्टता, समर्पित टीमवर्क और मरीजों के भरोसे का परिणाम है। यह उपलब्धि केवल एक संख्या नहीं, बल्कि उन सैकड़ों परिवारों की उम्मीदों और खुशियों का प्रतीक है जिन्हें नया जीवन मिला है। हम भविष्य में भी अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से समाज की सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।”
पारस हेल्थ, पटना में किडनी ट्रांसप्लांट कार्यक्रम ने पिछले वर्षों में लगातार सफलता दर और बेहतर मरीज परिणामों के साथ अपनी पहचान बनाई है। अस्पताल की नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, क्रिटिकल केयर, एनेस्थीसिया और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेशन टीम के संयुक्त प्रयासों ने इस उपलब्धि को संभव बनाया है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में कल होटल ताज सिटी सेंटर, पटना में एक विशेष समारोह का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें चिकित्सक, ट्रांसप्लांट प्राप्तकर्ता, डोनर परिवार, स्वास्थ्य विशेषज्ञ एवं गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेफ्रोलॉजी विभाग के डॉ. जमशेद अनवर, यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अपूर्व चौधरी, डॉ. विकास कुमार, ब्लड बैंक से डॉ. शांतनु, पैथोलॉजी विभाग की डॉ. विनिता सिन्हा और एनिस्थिसिया के डॉ. नारायण ने भी अपने विचार व अनुभव सांझा किये।
बता दें कि पारस हेल्थ पटना ने 2013 में परिचालन शुरू किया। यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड द्वारा लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है। जून 2024 में एक्सेस किए गए एनएबीएच पोर्टल के अनुसार, पारस एचएमआरआई अस्पताल, पटना 2016 में एनएबीएच मान्यता प्राप्त करने वाला बिहार का पहला अस्पताल था। इस अस्पताल की बेड क्षमता 400 से ज्यादा की है, जिसमें 80 आईसीयू बेड शामिल हैं साथ ही 2 LINAC मशीन एंव PET-CT की सुविधा भी उपलब्ध है।