सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
13-Feb-2026 07:29 PM
By First Bihar
PATNA: पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। तीनों मामलों में जमानत मिलने के बाद पप्पू यादव बेऊर जेल से रिहा हो गये। बता दें कि 7 फरवरी को पटना के मंदिरी स्थित आवास से गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। 6 दिन बाद पप्पू यादव बेऊर जेल से बाहर आए हैं। जेल से आने के बाद उन्होंने कहा कि सत्यमेव जयते.. पप्पू यादव ने कहा कि वो न्याय इंसाफ़ के लिए सदैव लड़ेंगे। नाइंसाफी-अन्याय को बर्दाश्त ना ही किया है और ना वह करेंगे।
जेल से बाहर आने पर समर्थकों ने अपने नेता का स्वागत किया। इसे लेकर समर्थकों में खुशी का माहौल है। जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव सीधे फुलवारीशरीफ के लिए रवाना हो गये। बता दें कि कल गुरुवार को फुलवारीशरीफ में एक कोचिंग के चौथे तल्ले से गिरकर एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गयी थी। परिजनों ने इसे हत्या बताया था और कार्रवाई की मांग की थी। मृत छात्रा के परिजनों से मिलने के लिए पप्पू यादव उनके फुलवारीशरीफ स्थित आवास के लिए रवाना हुए।
उन्होंने कहा कि वो बेटी को न्याय दिलाकर रहेंगे। बिहार की बेटियों के लिए लड़ाई लड़ता रहूंगा। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे मरवाने की साजिश की गयी थी। एक दिल्ली के नेता दूसरा पूर्णिया और तीसरा पटना के नेता ने साजिश रची थी। बहुत जल्द अब हम खेमका हत्याकांड का खुलासा करेंगे। रुपेश की हत्या किसने करवाई इस कांड को भी उजागर करूंगा।
जेल से निकलने के बाद पप्पू यादव ने कहा कि न्यायालय और जनता से बड़ा कोई भगवान नहीं है। आज ही के दिन ही पुलिस उनके घर गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी। न्यायालय और बिहार की जनता नहीं होती मीडिया नहीं तो हम शायद हम मर गये होते। सात दिन मुझे सदन से अलग किया गया। मुझे अपमानित करने का काम किया गया। 


