ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बिहार के इस जिले में विकास की रफ्तार तेज, नई सड़क और पुलों से 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ Bihar News: बिहार के इस जिले में विकास की रफ्तार तेज, नई सड़क और पुलों से 50 हजार से अधिक आबादी को मिलेगा लाभ ‘कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा’, सीएम योगी का बड़ा बयान ‘कयामत तक बाबरी नहीं बनेगी, कानून तोड़ने वालों को जहन्नुम मिलेगा’, सीएम योगी का बड़ा बयान Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी Ghooskhor Pandit controversy: “घूसखोर पंडत” मूवी का टाइटल बदलेगी नेटफ्लिक्स, विवाद के बाद दिल्ली हाई कोर्ट में मेकर्स ने दी जानकारी UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव UTS on Mobile shutdown: इस दिन से बंद हो जाएगा जनरल टिकट वाला UTS एप, रेलवे ने यात्रियों को दिया यह सुझाव Career News: अगर आपका भी विदेश में पढ़ाई और नौकरी पाने का सपना है, तो लग सकती है ठोकर; जानिए क्या है इसके पीछे की वजह BPSC TRE-4 : इस महीने जारी होगा TRE-4 का नोटिफिकेशन, इस बार नए नियमों के साथ हो सकती है परीक्षा; इन लोगों को मिल सकता है बड़ा फायदा

31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को मिली जमानत, MP-MLA कोर्ट ने दी राहत

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में MP-MLA कोर्ट से जमानत मिल गई। वे तीन दिन से बेऊर जेल में बंद थे।

बिहार न्यूज

10-Feb-2026 02:34 PM

By First Bihar

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को 31 साल पुराने मामले में जमानत मिल गई है। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट ने उन्हें राहत दी। वे पिछले तीन दिनों से बेऊर जेल में बंद थे। उन्हें एक केस में जमानत दी गयी है जबकि दूसरे केस में रिमांड पर लिया गया है। अभी उनकी रिहाई नहीं होगी। वो अभी फिलहाल बेऊर जेल में ही रहेंगे। 


सुनवाई के लिए पप्पू यादव दोपहर करीब 12:30 बजे बेऊर जेल से कोर्ट पहुंचे। दोपहर 2 बजे उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। इस दौरान वे कोर्ट में व्हीलचेयर पर बैठे नजर आए। पप्पू यादव की गिरफ्तारी शुक्रवार को 31 साल पुराने एक मामले में की गई थी। आरोप लगाया गया कि वे हाल ही में एक NEET छात्र की मौत का मामला उठा रहे थे, इसी कारण उनकी गिरफ्तारी हुई।


31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को कोर्ट से जमानत मिल गयी है लेकिन 279/17 कोतवाली में प्रोडक्शन और बुद्धा कॉलोनी मामले में पप्पू यादव को रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल वो न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे। बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 2017 का यह मामला था, जिसमें प्रोडक्शन मिला है। पप्पू यादव की जिस दिन गिरफ्तारी हुई थी, उस दिन उनके समर्थकों ने विरोध किया था। जिसे लेकर बुद्धा कॉलोनी थाने में मामला दर्ज हुआ था। जिसमें सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप पप्पू यादव पर लगा था। फिलहाल बुद्धा कॉलोनी थाना मामले में पप्पू यादव अभी जेल में ही रहेंगे।


पप्पू यादव फिलहाल जेल में ही रहेंगे। उनकी रिहाई अभी नहीं होगी। क्योंकि सरकारी कामकाज में बाधा डालने के दूसरे मामले की सुनवाई कल 11 फरवरी को होगी। यह मामला पटना के बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज हुआ था, उनके ऊपर सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप था। इस दूसरे मामले में जमानत मिलने के बाद ही पप्पू यादव जेल से बाहर आएगे।


सोमवार को उनके वकील जमानत याचिका दाखिल करने वाले थे, लेकिन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के कारण सभी न्यायिक कार्य रोक दिए गए। सुरक्षा कारणों से कोर्ट को बंद करना पड़ा, जिससे पप्पू यादव की बेल समेत अन्य मामलों की सुनवाई टल गई थी। मंगलवार को MP-MLA कोर्ट (ACJM-1) में इस मामले की सुनवाई हुई, जिसके बाद पप्पू यादव को जमानत दे दी गई।