पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
25-Mar-2026 04:38 PM
By First Bihar
SUPAUL: छातापुर प्रखंड के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि आगामी 29 मार्च को बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता “पनोरमा स्टार – 2026” कार्यक्रम में शामिल होने के लिए छातापुर पहुँच रहे हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन की जानकारी पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने औपचारिक रूप से दी।
संजीव मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष “पनोरमा स्टार – 2026” कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है, ताकि वे कला, संगीत एवं रचनात्मक क्षेत्रों में आगे बढ़ सकें।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम के अंतर्गत गायन, नृत्य एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 4 वर्ष से 12 वर्ष तक के प्रतिभाशाली बच्चों को भाग लेने का अवसर प्रदान किया गया है।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पनोरमा ग्रुप द्वारा आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इससे बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास होगा तथा वे अपने कौशल को और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
कार्यक्रम को सफल एवं यादगार बनाने के लिए तैयारियाँ युद्धस्तर पर की जा रही हैं। छातापुर स्थित दुर्गा मंदिर के समीप होटल बंधन में आयोजन से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ, जैसे सजावट, मंच निर्माण, ध्वनि व्यवस्था एवं अतिथियों के स्वागत की योजनाएँ सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। संजीव मिश्रा ने बताया कि बच्चों के ऑडिशन भी निरंतर लिए जा रहे हैं तथा बच्चों एवं अभिभावकों में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
बॉलीवुड अभिनेता के आगमन की सूचना से पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोग एवं बच्चे उनकी एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। संजीव मिश्रा ने कहा कि किसी प्रसिद्ध कलाकार की उपस्थिति बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत होती है तथा कार्यक्रम को विशिष्टता प्रदान करती है।
इस उक्त कार्यक्रम के साथ-साथ पनोरमा पब्लिक स्कूल का भी छठा वार्षिकोत्सव 29 मार्च को मनाया जाएगा, जिससे यह आयोजन और भी विशेष एवं यादगार बन जाएगा। पनोरमा ग्रुप का उद्देश्य शिक्षा के साथ-साथ बच्चों को सांस्कृतिक, कलात्मक एवं रचनात्मक मंच प्रदान करना है। यह आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को प्रदर्शित करेगा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी सुदृढ़ बनाएगा।
