मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
30-Jul-2025 04:59 PM
By First Bihar
PATNA: पंचायत सचिव और आरजेडी विधायक भाई वीरेन्द्र विवाद मामले में नया मोर आ गया है. पंचायत सचिव की मुश्किलें बढती नजर आ रहीं है. घूस का आरोप लगाने वाली महिला पिंकी देवी कोर्ट पहुंच चुकी हैं. पिंकी देवी ने कहा है कि उन्हें इंसाफ चाहिए. उन्हें अपने पति का डेथ सर्टिफिकेट चाहिए इसके लिए वो जज साहब से गुहार लगाने पहुंची हैं.
पिंकी देवी पहुंची कोर्ट
पंचायत सचिव पर घूस का आरोप लगानेवाली महिला पिंकी देवी कोर्ट पहुंच चुकी हैं. पिंकी देवी दानापुर कोर्ट न्याय के लिए पहुंची हैं. पिंकी देवी ने कहा है कि उन्हें अपने बच्चे के एडमिशन के लिए मृत्यु प्रमाण की जरुरत है. पंचायत सचिव ने उनसे पैसे मांगे. उनके पास पैसे नहीं हैं. ऐसे में उन्हें अब कोर्ट से उम्मीदव है कि उन्हें जज साहब मृत्यु प्रमाण पत्र दिलाएंगे.
डेथ सर्टिफिकेट के लिए मांगे गए 1500 रुपए.
पिंकी देवी का आरोप है कि पचंयात सचिव ने डेथ सर्टिफिकेट के लिए 1500 रुपए मांगे. पिंकी देवी को ये बताया गया कि डेथ सर्टिफिकेट के आवेदन के लिए उनकी वैध समय सीमा खत्म हो चुकी है. उन्हें ज्यादा रुपए खर्च करने होंगे. ये रुपए उपर तक देने होते हैं इसलिए पैसे में कोई कमी नहीं होगी.
पैसे कम देने पर मुझे धक्का दिया गया.
पिंकी देवी का आरोप है कि उनके पास पैसे कम थे. पहली मुलाकात में उन्होंने पंचायत सचिव को 15 सौ रुपए दिए. जब वो दूसरी बार सर्टिफिकेट के लिए गईं तो उनसे और पैसों की डिमांड की गई. जब उन्होंने अपनी लाचारी बताई तो उन्हें धक्का दिया गया और ये कहा गया कि जहां जाना है जाओ.
बच्चे के एडमिशन के लिए डेथ सर्टिफिकेट जरुरी
पिंकी देवी ने कहा कि अब उन्हें हर काम के लिए डेथ सर्टिफिकेट की जरुरत होगी. अभी बच्चे का एडमिशन करवाना है. स्कूल वाले पिता का डेथ सर्टिफिकेट मांग रहे. जब उन्हें पंचायत सचिव से डेथ सर्टिफिकेट नहीं मिला तो अब उन्हें कोर्ट से डेथ सर्टिफिकेट चाहिए.
पंचायत सचिव ने नहीं दिया सर्टिफिकेट तब तो विधायक के पास जाना पडा.............
पिंकी देवी ने पंचायत सचिव और विधायक के बीच हुए विवाद पर भी जमकर हमला बोला है. पिंकी देवी ने कहा है कि जब पंचायत से उन्हे डेथ सर्टिफिकेट नहीं दिया तब तो पैरवी के लिए वो विधायक के पास गई. हाल ही में उनके पति की मौत हुई है वो खुद परेशान हैं . ऐसे में वो ऐसे झंझट में क्यों फंसना चाहेंगी.