ब्रेकिंग न्यूज़

25 से 29 मार्च तक पटना में सबसे बड़ी चेस रेटिंग प्रतियोगिता, रूस-जिंबाब्वे और नेपाल के दिग्गज खिलाड़ी हो रहे शामिल भतीजे ने पैर छुकर आशीर्वाद लिया तो नरम हो गये पशुपति पारस, कहा..खून का रिश्ता कभी समाप्त नहीं हो सकता बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, पूर्व मंत्री के करीबी की गोली मारकर हत्या, रोते हुए BJP नेता ने की कार्रवाई की मांग बेगूसराय में 12 घंटे में तीसरी वारदात, नाबालिग छात्र आयुष की गोली मारकर हत्या दो सगे भाइयों से शादी रचाने वाली महिला प्रेग्नेंट, घर में आने वाला है नया मेहमान बिहटा में पीडियाट्रिक एंडोक्राइनोलॉजी कार्यशाला का सफल आयोजन, ग्रोथ हार्मोन थेरेपी पर विशेषज्ञों ने दी जानकारी बेलगाम स्कॉर्पियो ने 2 युवतियों को रौंदा, मौत से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा में गोल संस्थान का शानदार प्रदर्शन, कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए, कोचिंग के छात्रों ने मनाया सफलता का उत्सव बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, सासाराम में जमीन के लिए हत्या बिहार दिवस 2026: डॉ. एन. विजयलक्ष्मी की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने बांधा समां, शक्ति आराधना और देशभक्ति का अद्भुत संगम

Home / bihar / patna-news / Padma Award 2025: बिहार के 7 विभूतियों को पद्म सम्मान, केंद्र सरकार के...

Padma Award 2025: बिहार के 7 विभूतियों को पद्म सम्मान, केंद्र सरकार के ऐलान पर नीतीश ने जताई खुशी

25-Jan-2025 10:45 PM

By First Bihar

Padma Award 2025: केंद्र सरकार ने 2025 के पद्म सम्मान का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार द्वारा जारी सूची में बिहार के 7 लोगों का नाम शामिल है। लोक गायिका शारदा सिन्हा को मरणोपरांत पद्म विभूषण, सुशील कुमार मोदी को समाज सेवा के लिए मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान और वही पूर्व आईपीएस अधिकारी और महावीर मंदिर ट्रस्ट के पूर्व सचिव आचार्य किशोर कुणाल को मरणोपरांत पद्मश्री सम्मान दिया गया है। इन दोनों के अलावा बिहार के 5 और लोगों को पद्म श्री सम्मान दिया गया।


मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार कोकिला स्वo शारदा सिन्हा को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण, स्वo सुशील कुमार मोदी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण एवं स्वo आचार्य किशोर कुणाल को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री से सम्मानित करने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने  श्री भीम सिंह भवेश को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार को मेडिसिन के क्षेत्र में, श्रीमती निर्मला देवी को कला के क्षेत्र में एवं श्री विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को  अध्यात्मवाद के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने की घोषणा पर मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर यह ट्वीट किया है कि "बिहार कोकिला स्व॰ शारदा सिन्हा जी को कला के क्षेत्र में पद्म विभूषण (मरणोपरांत), स्व॰ सुशील कुमार मोदी जी को लोक कार्य के क्षेत्र में पद्म भूषण (मरणोपरांत) एवं स्व॰ आचार्य किशोर कुणाल जी को सिविल सेवा के क्षेत्र में पद्म श्री (मरणोपरांत) का सम्मान मिलना बिहार के लिए गौरव की बात है।"


"साथ ही श्री भीम सिंह भवेश जी को समाज सेवा के क्षेत्र में, डॉ हेमंत कुमार जी को मेडिसीन के क्षेत्र में, श्रीमती निर्मला देवी जी को कला के क्षेत्र में एवं श्री विजय नित्यानंद सुरीश्वर जी महाराज को आध्यात्म के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।"