ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / bihar / patna-news / Bihar News: बाढ़ NTPC की एक और यूनिट चालू, इस दिन से मिलने...

Bihar News: बाढ़ NTPC की एक और यूनिट चालू, इस दिन से मिलने लगेगी 370 मेगावाट बिजली

Bihar News: एनटीपीसी के बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्लांट की पांचवीं यूनिट चालू हो गई है। इससे बिहार को अब कुल 2246 मेगावाट बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित होगी, जिससे राज्य की ऊर्जा जरूरतें और अधिक मजबूती से पूरी होंगी।

28-Jun-2025 11:16 AM

By FIRST BIHAR

Bihar News: पटना जिले के बाढ़ स्थित एनटीपीसी के सुपर थर्मल पावर प्लांट की एक और यूनिट चालू हो गई है। बाढ़ बिजली घर की स्टेज-1 की तीसरी और अंतिम यूनिट का सफल संचालन पूरा हो चुका है, जिससे अब बिहार को बिजली आपूर्ति का रास्ता और भी सुगम हो गया है।


660 मेगावाट क्षमता वाली इस यूनिट का सफल ट्रायल 5 जून को संपन्न हुआ था और अब इससे 1 जुलाई से वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होगा। इस यूनिट से बिहार को 370 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी। बाढ़ बिजली घर की इससे पहले चालू की गई 660 मेगावाट की चार यूनिट्स से पहले ही बिहार को बिजली मिल रही है। 


अब पांचवीं यूनिट के संचालन से बाढ़ सुपर थर्मल पावर प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 3300 मेगावाट हो जाएगी। स्टेज-1 की तीनों यूनिट्स (3×660 मेगावाट) से बिहार को 56.08% हिस्सेदारी के तहत 1110 मेगावाट बिजली आवंटित है। वहीं, स्टेज-2 की दो यूनिट्स (2×660 मेगावाट) से 86.04% हिस्सेदारी के तहत 1136 मेगावाट बिजली बिहार को मिलेगी। 


इस प्रकार, बाढ़ परियोजना की कुल 3300 मेगावाट स्थापित क्षमता में से बिहार को कुल 2246 मेगावाट बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इससे राज्य को बिजली की अधिक मांग वाली अवधि में निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी, और आने वाले वर्षों में बिजली संसाधनों की पर्याप्तता सुनिश्चित करने में भी यह परियोजना अहम भूमिका निभाएगी।