PATNA:नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NSMCH) बिहटा की प्रोफेसर डॉ. स्वर्णिमा सिंह (बायोकैमिस्ट्री विभाग) को RECOGYN 2026 के 10वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में फैकल्टी स्पीकर के रूप में आमंत्रित किया गया। इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन 2–4अक्टूबर तक गुड़गांव के द वेस्टिन में किया गया। 


प्रो. डॉ. सिंह ने “Hype, Hope or Evidence? The Science Behind Skin Lightening Claims” विषय पर व्याख्यान दिया, जिसमें ग्लूटाथियोन, विटामिन C, कोलेजन, CoQ10 और नायसिनामाइड जैसे स्किन-लाइटनिंग घटकों के वैज्ञानिक प्रमाणों पर चर्चा की गई। उन्होंने एस्थेटिक चिकित्सा में साक्ष्य-आधारित एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर जोर दिया।


प्रो. डॉ. सिंह NSMCH में प्रोफेसर, सब-डीन एवं लैब डायरेक्टर हैं एवं LabWell Diagnostic Center, पटना की लैब डायरेक्टर और Clinical Research Ethics Committee की Member Secretary भी हैं।


उनका अंतरराष्ट्रीय मंच पर आमंत्रण NSMCH की बढ़ती अकादमिक एवं वैज्ञानिक पहचान को दर्शाता है।