मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
05-Feb-2026 07:47 PM
By First Bihar
PATNA: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NSMCH), बिहटा में दिनांक 05 फरवरी 2026 को “Annual College Fest – ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ अत्यंत उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह वार्षिक महोत्सव 05 फरवरी से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत खेल, कला एवं सांस्कृतिक क्षेत्र की क्रिकेट, फुटबॉल , एथेलेटिक्स , बास्केटबॉल, नृत्य ,गायन, चित्रकला जैसे कुल 34 विभिन्न प्रतियोगिताएँ एवं गतिविधियाँ आयोजित की जाएँगी।
इस उद्घाटन समारोह का शुभारंभ संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री कृष्ण मुरारी जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित, प्राचार्य, एनएसएमसीएच; प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, डीन, एनएसएमसीएच तथा प्रो. (डॉ.) अनिमेष गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष, एनएसएमसीएच सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरिष्ठ चिकित्सक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान टॉर्च रिले एवं लाइटिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि संस्थान के प्रबंध निदेशक श्री कृष्ण मुरारी जी द्वारा फुटबॉल को किक मारकर खेल गतिविधियों का औपचारिक उद्घाटन किया गया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक रहने, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित करते हुए आठ दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में भाग लेने वाले लगभग 700 मेडिकल छात्रों को शुभकामनाएँ एवं बधाई दी।
प्रो. (डॉ.) हरिहर दीक्षित, प्राचार्य, एनएसएमसीएच ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में पाठ्येतर गतिविधियों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रो. (डॉ.) अनिमेष गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष, एनएसएमसीएच ने ADRENERGY 2.0 की रूपरेखा एवं सभी आयोजनों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह महोत्सव खेल, कला एवं सांस्कृतिक आयोजनों का अद्भुत संगम है।
समारोह के अंत में प्रो. (डॉ.) संजय कुमार, डीन, एनएसएमसीएच द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके उपरांत उद्घाटन समारोह का समापन हुआ। उद्घाटन समारोह के उपरांत दो हाउसों के बीच वॉलीबॉल एवं बास्केटबॉल मैच का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण एवं सक्रिय सहभागिता देखने को मिली।



