ब्रेकिंग न्यूज़

पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम, केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग 'बाबू मुझे तुम्हारे गालों में रंग लगाना है....', होली में गर्ल फ्रेंड को रंग लगाने पहुंचा बॉयफ्रेंड, जमकर हुई कुटाई; अब थाना पहुंचा मामला तो... BIHAR NEWS : BDO के ठिकानों पर निगरानी का छापा, सुरसंड से लेकर मोतिहारी आवास समेत कई जगह रेड Bihar Crime News: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, दबंगों ने मां-बहन के साथ की मारपीट; सरपंच पर मर्डर का आरोप Bihar Rajya Sabha Election : पांचवीं सीट पर सियासी घमासान, उपेंद्र कुशवाहा और एडी सिंह आमने-सामने; RLM प्रमुख ने CM नीतीश कुमार से की मुलाकात

Bihar News : दबंग नेता लल्लू मुखिया पर पुलिस का एक्शन, इस मामले में घर पर चिपकाया नोटिस; कभी थे अनंत सिंह के करीबी

Bihar News : बाढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक उम्मीदवार और लोहिया जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्णवीर सिंह यादव उर्फ लल्लू मुखिया के घर पर पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है। बाढ़ थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में सात थानों की पुलिस टीम पहुंची।

31-Mar-2025 08:04 AM

By First Bihar

Bihar News : बिहार में यह चुनावी साल है। ऐसे में न सिर्फ राजनेता और राजनीतिक दलों से जुड़े लोग एक्टिव नजर आ रहे हैं बल्कि प्रसाशन भी पहले से काफी एक्टिव नजर आ रही है। आए दिन कहीं न कहीं एनकाउंटर किया जा रहा है। इस बीच अब जो खबर सामने आई है। वह सबसे अधीक चर्चा का केंद्र बिंदु बनी हुई है। इसकी वजह यह है कि पुलिस ने एक दबंग नेता के घर इश्तेहार चस्पा है।


दरअसल,पटना पुलिस ने बाढ़ विधानसभा से विधायक प्रत्याशी रहे कर्मवीर सिंह यादव उर्फ़ लल्लू मुखिया के घर पर इश्तिहार चिपकाया है। बाढ़ थाना अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में सात थानों की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस ने डुगडुगी बजाकर फरार होने की मुनादी की। इससे पहले इस मामले में पुलिस लल्लू मुखिया को तलब कर चुकी है। 


मालूम हो कि, लल्लू मुखिया पर फरवरी 2023 में कमलेश प्रसाद की गोली मारकर हत्या का आरोप है। कमलेश प्रसाद अपनी बेटी को एएनएस कॉलेज से परीक्षा दिलाकर लौट रहे थे। तभी नदावाँ गांव के पास कोनहर पर बेटी के सामने उनकी हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल बन गया था। अब इसी मामले को लेकर प्रसाशन की टीम एक्शन में है। 


वहीं,इस मामले को लेकर थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट से जारी वारंट के बाद भी लल्लू मुखिया ने आत्मसमर्पण नहीं किया है। अब अगर वह सरेंडर नहीं करते हैं तो उनकी चल संपत्ति कुर्क कर ली जाएगी। 


इधर, इस एक्शन के बाद लोहिया जनता दल के प्रधान महासचिव राजू प्रसाद चंद्रवंशी ने पुलिस की कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा कि जिस घर पर इश्तिहार चिपकाया गया है, वह सिर्फ लल्लू मुखिया का नहीं है। इसमें सभी भाइयों का हिस्सा और पार्टी कार्यालय भी है। इस मामले में जमानत के लिए हाईकोर्ट में अर्जी दी गई है।