ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar Crime News: हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा, मुख्य साजिशकर्ता समेत पांच आरोपी अरेस्ट Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा Bihar News: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट होगी बिहार की यह पहली सरकारी कंपनी, IPO लाने की प्रक्रिया शुरू; कोई भी लगा सकता है पैसा RTI के तहत प्राइवेट स्कूलों में क्लास 1 में नामांकन की तिथि बढ़ी, अब इतने तारीख तक करें आवेदन 22 साल बाद भारतीय सेना से रिटायर हुए नरेश प्रसाद, नक्सल प्रभावित गांव में हुआ भव्य स्वागत Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी

Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग

Train News: पूर्वोत्तर रेलवे ने परिचालन व्यवस्था सुधार के लिए 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, जिसमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। दरभंगा से खुलने वाली कई ट्रेनों के प्रस्थान और गंतव्य समय में अप्रैल से संशोधन लागू होगा।

Train News

05-Feb-2026 01:35 PM

By FIRST BIHAR

Train News: रेल परिचालन व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में बदलाव किया है, जिनमें तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। पूर्वोत्तर रेलवे ने बुधवार को संशोधित समय-सारिणी जारी की। यह बदलाव केवल ट्रेनों के प्रारंभिक (ओरिजिनेटिंग) स्टेशनों पर लागू होगा।


रेलवे के अनुसार, 12 ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने के समय में फरवरी माह की विभिन्न तिथियों से बदलाव किया गया है, जबकि 10 ट्रेनों के प्रस्थान समय में अप्रैल माह की अलग-अलग तिथियों से परिवर्तन प्रभावी होगा। इनमें दरभंगा से खुलने वाली ट्रेनों की संख्या सबसे अधिक है।


01 अप्रैल से बदले प्रस्थान समय वाली प्रमुख ट्रेनें:

12565 दरभंगा–नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस अब सुबह 08.20 की जगह 08.15 बजे खुलेगी।

15211 दरभंगा–अमृतसर जननायक एक्सप्रेस शाम 05.20 के बजाय 05.15 बजे प्रस्थान करेगी।

14673 जयनगर–अमृतसर शहीद एक्सप्रेस सुबह 07.20 के स्थान पर 07.15 बजे खुलेगी।

15279 सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस अब 11.35 के बजाय 11.30 बजे चलेगी।


अप्रैल से पांच मिनट पहले चलेंगी ये ट्रेनें:

02 अप्रैल से 15557 दरभंगा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस दोपहर 03.00 की जगह 02.55 बजे खुलेगी।

03 अप्रैल से 19166 दरभंगा–अहमदाबाद एक्सप्रेस सुबह 04.30 के बजाय 04.20 बजे चलेगी।

03 अप्रैल से 14649 जयनगर–अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस 07.20 के स्थान पर 07.15 बजे खुलेगी।

04 अप्रैल से 15561 दरभंगा–गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस दोपहर 03.00 की बजाय 02.55 बजे रवाना होगी।

05 अप्रैल से 19624 दरभंगा–मदार अमृत भारत एक्सप्रेस 02.15 के बजाय 02.10 बजे चलेगी।

15531 सहरसा–अमृतसर एक्सप्रेस अब 03.05 की जगह 03.00 बजे प्रस्थान करेगी।


इन ट्रेनों के गंतव्य स्टेशन पर पहुंचने का बदला समय:

11033 पुणे–दरभंगा एक्सप्रेस – सुबह 07.10 बजे दरभंगा

12566 नई दिल्ली–दरभंगा एक्सप्रेस – सुबह 09.35 बजे दरभंगा

12212 अमृतसर–दरभंगा एक्सप्रेस – सुबह 03.10 बजे दरभंगा

15552 वाराणसी सिटी–दरभंगा एक्सप्रेस – रात 09.05 बजे दरभंगा

19165 अहमदाबाद–दरभंगा एक्सप्रेस – शाम 07.25 बजे दरभंगा

19623 मदार–दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस – रात 12.55 बजे दरभंगा

14650 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस – रात 12.45 बजे जयनगर

14674 अमृतसर–जयनगर एक्सप्रेस – रात 12.45 बजे जयनगर

11061 एलटीटी–जयनगर एक्सप्रेस – रात 02.10 बजे जयनगर

15268 एलटीटी–रक्सौल एक्सप्रेस – सुबह 07.50 बजे रक्सौल

14016 आनंद विहार–रक्सौल एक्सप्रेस – रात 10.10 बजे रक्सौल

15280 आनंद विहार–सहरसा एक्सप्रेस – शाम 07.25 बजे सहरसा