PATNA: केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के द्वारा पटना की एक सभा में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके स्वर्गीय पिता के संदर्भ में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लगातार चुनावी हार ने मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी को इतना हताश और निराश कर दिया है कि वह अब गाली गलौज पर उतर गए हैं और प्रधानमंत्री जी और उनके स्वर्गीय पिता को खुलेआम गाली देने का काम कर रहे हैं।
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार की सजग जनता सब देख रही है और पूरा देश देख रहा है। जनता इस बात को कतई स्वीकार नहीं करेगी की कोई भी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करें।
बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि लोकतंत्र के लिए आज काला दिन है ।लोकतंत्र की धरती बिहार में जिस तरह से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोकतांत्रिक मूल्य और मर्यादाओं का हनन किया है उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है..
नित्यानंद राय ने कहा कि जिस तरह मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, गरीबों के मसीहा , विकास के भागीरथ आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनके स्वर्गीय पिताजी के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कांग्रेस पार्टी के मानसिक दिवालियापन को दिखाता है
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की आपत्तिजनक टिप्पणी का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देने का काम करेगी और कांग्रेस पार्टी को पता चल जाएगा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को अपमानित करने का अंजाम क्या होता है।