मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
06-Dec-2025 02:49 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार विधानसभा का सत्र छोड़कर यूरोप जाने पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने तेजस्वी यादव पर जोरदार हमला बोला। कहा कि तेजस्वी यादव सदन के साथ-साथ बिहार की राजनीति से भी नदारद हो गये हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव जहां भी गए हो लेकिन बिहार छोड़कर नदारद होना यह प्रतीत करता है कि बिहार और बिहार वासियों से उनका लगाव भी खत्म हो गया है।
बिहार की जनता सब देख रही है। तेजस्वी यादव ज्यादा अपना समय बिहार से बाहर ही बिताते हैं। तेजस्वी कोरोना काल में भी बिहार छोड़कर चले गए थे। कई बार ऐसा हुआ कि बिहार बाढ़ से घिरा हो उस समय भी वह लोगों को मरने के लिए छोड़ विदेश और दिल्ली चले जाते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जब-जब बिहार में कोई आपदा या विपत्ति आती है तब-तब वो बिहार से गायब हो जाते हैं। कभी दिल्ली दौरे तो कभी विदेश दौरे पर चले जाते हैं। ऐसा लगता है कि बिहारियों पर से तेजस्वी का भरोसा उठ चुका है और बिहार वासियों का लालू परिवार, महागठबंधन, आरजेडी और तेजस्वी से भरोसा उठ गया है।