Nitish Setu: बिहार के मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर बन रहे महत्वाकांक्षी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का नाम राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार के नाम पर रखने की घोषणा की है। राज्य सरकार ने इस पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखा है।




मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुल की तस्वीर साझा करते हुए इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।




मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री इस अवसर पर राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।




मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, "आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi  जी का 21 नवंबर को बिहार आगमन हो रहा है। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री जी कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल, जिसका नामकरण राज्य सरकार द्वारा ‘नीतीश सेतु’ किया गया है, राष्ट्र को समर्पित करेंगे।इसके साथ ही माननीय प्रधानमंत्री जी राजापाकर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभिन्न जनोपयोगी एवं विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे।"