‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग
14-Mar-2026 12:41 PM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की समृद्धि यात्रा आज Begusarai पहुंची, जहां कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होना है। इसी दौरान मंच पर एक दिलचस्प वाकया देखने को मिला, जब बिहार सरकार के मंत्री Surendra Mehta को सिर्फ एक मिनट में अपनी बात रखने की हिदायत दी गई।
दरअसल, समृद्धि यात्रा कार्यक्रम के दौरान मंच से मुख्यमंत्री Nitish Kumar का संबोधन होना था। उससे ठीक पहले स्थानीय नेता और बिहार सरकार के मंत्री Surendra Mehta को बोलने के लिए आमंत्रित किया गया।हालांकि मंच संचालन कर रहे नेताओं ने उन्हें स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपनी बात सिर्फ एक मिनट में खत्म करें, क्योंकि कार्यक्रम का समय सीमित है और कई अन्य नेताओं को भी बोलना है। इसके साथ ही आज सीएम साहब को यहां से आगे शेखपुरा भी जाना है। लिहाजा आप गागर में सागर भरने का काम करें।
ऐसे में मंच पर पहुंचने के बाद मंत्री सुरेंद्र मेहता ने माइक संभाला, लेकिन उन्होंने कोई लंबा भाषण नहीं दिया। उन्होंने सिर्फ मुख्यमंत्री Nitish Kumar, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और अपने सहयोगी मंत्रियों का अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने बिना कोई अतिरिक्त बात कहे माइक छोड़ दिया और सीधे अपनी सीट पर लौट गए। मंत्री के इस छोटे से संबोधन ने मंच पर मौजूद नेताओं और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
आपको बताते चलें कि, समृद्धि यात्रा के तहत मुख्यमंत्री Nitish Kumar आज Begusarai में कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वे जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे और अधिकारियों को जरूरी निर्देश देंगे। यह यात्रा राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने और नई परियोजनाओं की शुरुआत के उद्देश्य से की जा रही है।