Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में अचानक उछाल, क्या आपके शहर में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? जानिए Bihar Politics : शादी में जिसने किया था कार ड्राइव उससे ही पहला चुनाव हार गए थे नीतीश कुमार , जानिए क्या था नाम और कब हुआ था चुनाव नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर
04-Jan-2026 03:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री सम्राट चौधरी के सरकारी आवास देश रत्न मार्ग पर रविवार को उनके पिता और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी का 90वां जन्मदिन धूमधाम के साथ मनाया गया। इस विशेष मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, विजय कुमार चौधरी सहित कई लोग शामिल हुए। नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी को उनके जन्मदिन पर लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शकुनी चौधरी के साथ पुराने दिनों को याद किया और उनके राजनीतिक योगदान की सराहना की। इस दौरान उन्होंने सम्राट चौधरी की खुब प्रशंसा की। कहा कि सम्राट चौधरी बहुत अच्छे लड़के हैं। मेहनत करते हैं और बहुत आगे तक जाएंगे। पिता के सामने अपनी तारीफ सुनकर सम्राट चौधरी भी मुस्कुराने लगे। वही शकुनी चौधरी से नीतीश ने कहा कि पटना में आकर रहेंगे तो हम रोज आकर आपसे मिलेंगे। नीतीश की बातें सुनकर शकुनी चौधरी काफी खुश नजर आए।
इस मौके पर शकुनी चौधरी ने मीडिया से बातचीत में लव-कुश समीकरण की चर्चा की। उन्होंने कहा कि लालू यादव को सत्ता से बाहर करने के लिए एक समय यह सामाजिक-राजनीतिक समीकरण बनाया गया था, जिसमें नीतीश कुमार की अहम भूमिका रही। उन्होंने बताया कि उस दौर में जॉर्ज फर्नांडिस का नेतृत्व था और जो बीज उन्होंने तब बोया था, वही आज फल दे रहा है। उन्होंने खुशी जताई कि आज लव और कुश समाज से आने वाले नेता मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के पद पर हैं।





