Bihar Crime : नशे की लत ने उजाड़ दिया पूरा परिवार—पहले मां को पीटा, फिर बेटे ने खुद दे दी जान! Best River Rafting in India: तेज़ धार, ऊंचे पहाड़ और यादगार एडवेंचर... रिवर राफ्टिंग के लिए बेस्ट हैं ये 5 लोकेशन्स Bihar Energy News : बिहार में इस सरकारी कंपनी का जल्द आएगा IPO, ऑफिसर ने किया कन्फर्म; NSE में होगी लिस्टिंग ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी ‘NDA ने चुनाव जीतने के लिए 125 यूनिट फ्री बिजली का 'झुनझुना' थमाया’, विद्युत दरों में बढ़ोतरी पर भड़के मुकेश सहनी Ganga Aarti : बिहार में बनारस जैसा नजारा! पटना के घाटों पर शुरू होगी भव्य गंगा महाआरती, जानिए कब और कहां क्या आपका चेहरा भी धूप में रहने से पड़ गया है काला? बिना पार्लर जाए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय और लौटाएं त्वचा की खोई हुई निखार बड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर
30-Mar-2026 10:15 AM
By First Bihar
BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री Nitish Kumar थोड़ी देर में बिहार विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा देने वाले हैं। जानकारी के अनुसार, वह परिषद जाकर इस्तीफा देने के बजाय मुख्यमंत्री आवास पर ही सभापति को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधान परिषद के सभापति Awadhesh Narayan Singh खुद मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके हैं। यहीं पर औपचारिक रूप से इस्तीफा प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह कदम राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि Nitish Kumar लंबे समय से विधान परिषद के सदस्य रहे हैं और अब उनका यह फैसला नई राजनीतिक दिशा की ओर संकेत कर रहा है।
मुख्यमंत्री आवास के अंदर इस समय जदयू और सहयोगी दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इनमें Lalan Singh, Sanjay Jha और Vijay Kumar Chaudhary शामिल हैं, जो सुबह करीब 9 बजे ही सीएम हाउस पहुंच गए थे। वहीं, वरिष्ठ नेता Bijendra Prasad Yadav मुख्यमंत्री से मुलाकात कर वापस लौट चुके हैं। इन बैठकों को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
दूसरी ओर, बीजेपी खेमे में भी इस्तीफों को लेकर स्थिति साफ हो गई है। लंबे समय से चल रहा सस्पेंस अब खत्म हो चुका है। जानकारी के अनुसार, Nitin Naveen ने अपने पद से इस्तीफा देने का फैसला पहले ही कर लिया था। उन्होंने रविवार को ही अपना इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया था, जिसे आज औपचारिक रूप से जमा किया जाएगा।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष Sanjay Saraogi ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस्तीफा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ जरूरी कारणों से उन्हें असम जाना पड़ा, जिसके चलते प्रक्रिया में थोड़ी देरी हुई। वहीं, Nitin Naveen ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा कि वह बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहे हैं।